Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कई इलाकों में जलभराव; जल निकासी की खुली पोल

खिलचीपुर में रविवार सुबह से शाम तक तेज बारिश के बाद बस स्टैंड, दर्जी गली और वार्ड-4 में करीब एक फीट तक पानी भर गया। बस स्टैंड पर कुछ दुकानों के सामने तो पानी एक से दो फीट तक जमा रहा, जिससे दुकानदारों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खिलचीपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कई इलाकों में जलभराव; जल निकासी की खुली पोल
खिलचीपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी

खिलचीपुर। वार्ड-15 में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से बस स्टैंड जाने वाली गली में भी करीब एक फीट पानी जमा हो गया और नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही इस गली में पानी भर जाता है और बार-बार परेशानी के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच शहर में हर बारिश के बाद जलभराव की स्थिति प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

बस स्टैंड और दर्जी गली में भरा पानी

तेज बारिश के बाद बस स्टैंड, दर्जी गली और वार्ड-4 में करीब एक फीट तक पानी भर गया। बस स्टैंड पर कुछ दुकानों के सामने पानी एक से दो फीट तक जमा रहा, जिससे दुकानदारों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई और कारोबार भी प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर: ट्र्रेन के पैरदान में फंसा यात्री का पैर, ग्राइंडर से काटकर निकाला; इलाज के दौरान मौत

वार्ड-4 की सड़कें पानी में डूबीं

वार्ड-4 की सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं, जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी सड़कों पर पानी जमा रहा, जिससे लोगों की परेशानी बनी रही और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

मंदिर जाने वाली गली में भी जलभराव

वार्ड-15 में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से बस स्टैंड जाने वाली गली में करीब एक फीट पानी जमा हो गया। यहां नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया, जिससे मंदिर जाने वाले लोगों को इसी पानी के बीच से गुजरना पड़ा।

Breaking News

नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड में समस्या

वार्ड-15 नगर परिषद अध्यक्ष रामजानकी मालाकार का वार्ड है और वे इसी वार्ड से पार्षद भी हैं। इसके बावजूद खेड़ापति मंदिर के पास वाली गली में जल निकासी की समस्या बनी हुई है और स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार पानी जमा होने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान,NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप,बाथरूम में मिला शव

दुकानदारों और यात्रियों को परेशानी

बस स्टैंड पर पानी भरने से दुकानदारों और यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। दुकानों के सामने पानी जमा होने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ, वहीं बस का इंतजार करने वाले यात्रियों और राहगीरों को भी पानी के बीच से निकलना पड़ा।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts