Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

खिलचीपुर-‘सम्पूर्णता की ओर बढ़ते कदम’ विषय पर योग तपस्या कार्यक्रम में कराया अभ्यास

खिलचीपुर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवाकेंद्र पर ‘सम्पूर्णता की ओर बढ़ते कदम’ विषय पर योग तपस्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजयोगी भगवान भाई ने राजयोग मेडिटेशन को मानसिक शांति, एकाग्रता और तनावमुक्त जीवन का माध्यम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने सामूहिक राजयोग ध्यान का अभ्यास किया।
Follow on Google News
खिलचीपुर-‘सम्पूर्णता की ओर बढ़ते कदम’ विषय पर योग तपस्या कार्यक्रम में कराया अभ्यास
खिलचपुर में योग तपस्या कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खिलचीपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र पर शनिवार, को विशेष ‘योग तपस्या कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। ‘सम्पूर्णता की ओर बढ़ते कदम’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर माउंट आबू से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता राजयोगी ब्रह्मा कुमार भगवान भाई सहित जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, भ्राता बृजराज बागड़ी, भ्राता छगनलाल निंबार्क, ब्रह्माकुमारी नीलम और ब्रह्माकुमारी सुरेखा मौजूद रहीं।

राजयोग से मानसिक शांति और एकाग्रता का संदेश 

सभा को संबोधित करते हुए राजयोगी भगवान भाई ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सच्चा सुख और मानसिक शांति केवल भौतिक साधनों से संभव नहीं है। मनुष्य जब अपने मूल आत्मिक स्वरूप को पहचानकर परमात्मा से संबंध जोड़ता है, तभी जीवन में आंतरिक स्थिरता आती है। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। इससे व्यक्ति अपने संकल्पों, बोल और कर्मों में दिव्यता लाकर संपूर्णता की ओर बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: गायों को चारा, मोरों को दाना... सुबह-सुबह अपने 'दोस्तों' से मिलने पहुंचे PM मोदी, देखें VIDEO

सामूहिक राजयोग ध्यान से सकारात्मक ऊर्जा का संचार 

कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों और नगरवासियों को गहन राजयोग ध्यान यानी तपस्या का अभ्यास कराया गया। ध्यान सत्र के दौरान पूरे वातावरण में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के स्थानीय सेवाकेंद्र की ओर से मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया। आध्यात्मिक कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, प्रबुद्ध नागरिक और संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: दुबई में दिखा भारत का जलवा! 828 मीटर ऊंचा बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों में चमका, देखें शानदार नजारा

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi
icon

Latest Posts