Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 7 माह के मासूम की मौत, ओंकारेश्वर दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था परिवार

Follow on Google News
पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 7 माह के मासूम की मौत, ओंकारेश्वर दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था परिवार
खंडवा। ओंकारेश्वर रोड पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक सात माह के मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को सनावद के सिविल अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।

कार हुई चकनाचूर

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी श्रद्धालु ओंकारेश्वर दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे। ये हादसा दोपहर ओंकारेश्वर रोड पर मोरटक्का और थापना गांव के बीच हुआ। पेड़ से टकराकर कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सनावद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं डॉक्टरों ने 7 माह के कुणाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायलों को सनावद से इंदौर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह कार का अनियंत्रित होना सामने आया है।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में गणेश (35) का परिवार है। बेटा विष्णु (15), पत्नी बीना (35), बेटी स्नेहा (2) और खुशी (5) सहित राम सिंह (55) है। सभी को गंभीर रूप से चोंटे आई है। ये भी पढ़ें- इंदौर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसे तीसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 70% से अधिक जले थे तीनों मजदूर मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts