Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खंडवा में दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पुनासा के पास हुई दुर्घटना

Follow on Google News
खंडवा में दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पुनासा के पास हुई दुर्घटना
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक खरगोन के कसरावद तहसील के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा पुनासा के पास सनावद मार्ग पर दौलतपुर फाटे के पास रात करीब दो बजे हुआ। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, सभी युवक व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में गुरुवार को पुनासा आए थे। रात में लौटते समय पुनासा के पास सनावद मार्ग पर दौलतपुर फाटे के पास रात करीब दो बजे हादसा हो गया। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए जिससे शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में भारत (40) पिता चिंताराम निवासी ग्राम कांकरिया, मनीष (26) पिता ताराचंद वर्मा निवासी ग्राम दोगावां, पुखराज (36) पिता चरणदास नामदेव निवासी दोगावां, आदित्य (25) पिता अमित शर्मा निवासी कसरावद, अलकेश (36) पुत्र तुलसीराम निवासी दोंगांवा थाना कसरावद शामिल हैं।‌ मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts