PlayBreaking News

Ketan Agrawal Murder Case :केतन की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, AIDSA का बड़ा एक्शन

केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने के आरोप में AIDSA ने डॉ. मुस्कान सोनी को 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और केतन अग्रवाल मर्डर केस की पूरी कहानी।
Follow on Google News
केतन की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, AIDSA का बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक महिला डेंटिस्ट को भारी पड़ गया। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने मध्य प्रदेश की कोषाध्यक्ष और डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर उठे सवाल

आरोप है कि डॉ. मुस्कान सोनी ने केतन अग्रवाल की मौत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उनकी मौत का मजाक उड़ाया गया था। एसोसिएशन ने इसे असंवेदनशील और आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह संस्था के नैतिक मूल्यों और पेशेवर आचरण के खिलाफ है।

AIDSA ने जारी किया सख्त आदेश

एसोसिएशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. मुस्कान सोनी को तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए निलंबित किया गया है। इस दौरान वह AIDSA के किसी भी पद, समिति या सदस्यता का हिस्सा नहीं रह सकेंगी। उन्हें संगठन की किसी भी आधिकारिक गतिविधि में शामिल होने या चुनाव लड़ने की भी अनुमति नहीं होगी।

क्या है केतन अग्रवाल मर्डर केस?

पुलिस जांच के अनुसार, महाराष्ट्र के कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले में हत्या की गई थी। आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उन्हें खाई में धक्का दे दिया। शुरुआत में इसे हादसा बताया गया था, लेकिन जांच में यह एक सुनियोजित हत्या की साजिश निकली।

Ketan Agarwal

फरवरी में हुई थी सगाई

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों एक खुशहाल जोड़े की तरह नजर आते थे, लेकिन पुलिस का दावा है कि इसी दौरान सिया और चेतन हत्या की योजना बना रहे थे।

पहले भी की गई थी हत्या की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपियों ने घटना से चार दिन पहले भी केतन अग्रवाल की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस इस मामले में राजस्थान कनेक्शन समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts