Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केरल विधानसभा चुनाव 2026 :बीजेपी ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 47 नाम शामिल

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें कुल 47 उम्मीदवार शामिल हैं। नेमोम से राजीव चंद्रशेखर और कझाक्कुट्टम से वी मुरलीधरन चुनाव लड़ेंगे। मतदान 9 अप्रैल को होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पहले चुनाव में LDF ने 99 सीटें जीती थीं।
बीजेपी ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 47 नाम शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नेमोम से पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे, जबकि कझाक्कुट्टम से पूर्व विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन को मैदान में उतारा गया है।

    प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

    वट्टियूरकावु – मलयालम लेखिका आर श्रीलेखा

    मंजेश्वर – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन

    काट्टाकाड़ा – पी के कृष्णदास

    कझाक्कुटम – पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन

    पूंजर – पी सी जॉर्ज

    कन्नूर – सी रघुनाथ, उडमा – मनुलाल मेलोथ, नंदापुरम – विपिन चंद्रन, पेरंबरा – एम मोहनन मास्टर, पलक्कड़ – शोभा सुरेंद्रन, अझिकोड – केके विनोद कुमार, मनंतवाडी़ – पी श्याम राज, सुल्तानबथेरी – कविता ए.एस, वडकारा – एडवोकेट के दिलीप, कुट्टियाडी – रामदास मनलेरी, कोइलांडी – सीआर प्रफुल कृष्णन आदि।

    Twitter Post

    चुनाव की तारीखें

    16 मार्च 2026 - चुनाव का नोटिफिकेशन जारी

    23 मार्च 2026 - नामांकन की आखिरी तारीख

    24 मार्च 2026 - नामांकन की जांच

    26 मार्च 2026 - नाम वापस लेने की अंतिम तारीख

    9 अप्रैल 2026 - मतदान

    4 मई 2026 - परिणाम घोषित

    ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से उतारा

    केरल में 2021 में भी एक चरण में मतदान हुआ था। 140 सीटों में लेफ्ट लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को 40 सीटें मिली थीं। बीजेपी केरल में केवल 1 सीट जीत पाई थी। राज्य में लेफ्ट पार्टी का शासन लगातार जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts