Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की कहानी पर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन

निर्देशक कबीर खान अपनी नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय सिनेमा में स्पोर्ट्स और मानवीय संघर्षों पर आधारित फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कबीर ‘83’ और ‘चंदू चैंपियन’ के बाद अब वह कश्मीर की युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं
Follow on Google News
युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की कहानी पर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग 16 मार्च 2026 से मुंबई में शुरू हो चुकी है, जिसमें कार्तिक आर्यन एक अहम किरदार में नजर आएंगे।

    परेल से कश्मीर तक चलेगा शूटिंग शेड्यूल

    फिल्म में कार्तिक, तजामुल इस्लाम के मेंटर और कोच की भूमिका निभाएंगे। ‘चंदू चैंपियन’ के बाद यह कबीर खान और कार्तिक आर्यन की दूसरी साथ की फिल्म है, जिससे इस जोड़ी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई के परेल इलाके में शुरू हुआ, जहां एक पुराने रेस्टोरेंट को प्रमुख लोकेशन के रूप में इस्तेमाल किया गया। यहां करीब 70 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ कई अहम सीन फिल्माए गए, जिनमें मध्यमवर्गीय जीवन और संघर्ष को यथार्थ रूप में दिखाने की कोशिश की गई है।

    कार्तिक ने किकबॉक्सिंग की विशेष ट्रेनिंग ली

    बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन जल्द ही शूटिंग से जुड़ेंगे और उन्होंने अपने किरदार के लिए किकबॉक्सिंग की विशेष ट्रेनिंग भी ली है। मुंबई शेड्यूल के बाद फिल्म की टीम कश्मीर में शूटिंग करेगी, जहां तजामुल इस्लाम के गृह क्षेत्र बांदीपोरा सहित कई वास्तविक लोकेशन्स पर फिल्मांकन किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Bollywood: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की एंट्री, स्क्रिप्ट सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

    संघर्ष, प्रेरणा और देशभक्ति का मेल

    करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं, बल्कि जमीनी संघर्ष और प्रेरणा की कहानी भी है। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद कैसे युवा अपने सपनों को साकार करते हैं।

    सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहते एक्टर

    कश्मीर की पृष्ठभूमि के जरिए खासतौर पर वहां के युवाओं, विशेषकर लड़कियों के संघर्ष और सपनों को सामने लाने की कोशिश की जाएगी। तजामुल इस्लाम की कहानी देशभर के दर्शकों के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है। कार्तिक इन दिनों अपने करियर के एक नए दौर में नजर आ रहे हैं, जहां वह सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहकर कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं।

    ‘नागज़िला: नाग लोक का पहला कांड’ भी कार्तिक के खाते में

    वह धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘नागजिला: नाग लोक का पहला कांड’ में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। इसके अलावा, शिमित अमीन के साथ ‘कैप्टन इंडिया’ में वह एक पायलट की भूमिका निभाएंगे, जो 2015 के ‘ऑपरेशन राहत’ पर आधारित है। साथ ही अनुराग बसु और प्रीतम के साथ एक म्यूजिकल लव स्टोरी भी उनके खाते में है। वहीं ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद इसके अगले पार्ट की भी तैयारी जारी है।

    प्रियदर्शन संग मतभेद की चर्चा

    हाल ही में प्रियदर्शन के बयान से यह भी संकेत मिला कि कार्तिक आर्यन के साथ उनके रिश्तों में दूरी आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक ने पहले ‘हंगामा 2’ का ऑफर ठुकरा दिया था, जिसके बाद से दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं। फिलहाल प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ की तैयारी में व्यस्त हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts