Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हबीब के थूकने पर हंगामा जारी: इंदौर में सैलून पर पहुंची करणी सेना, भोपाल में विधायक बोले- उन पर थूको

इंदौर। हेयर स्टाइलिस्ट और बीजेपी सदस्य जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों पर थूकने का विवाद बढ़ता जा रहा है। इंदौर विधायक की चेतावनी के बाद भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। वहीं इंदौर में करणी सेना ने जावेद हबीब के सैलून पहुंचकर नारेबाजी की। https://twitter.com/rameshwar4111/status/1479699623874740226

थूकने वालों के दुकान की सीढ़ी मत चढ़ों: शर्मा

इंदौर में विधायक की चेतावनी के बाद भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर कहा, थूकने वालों के दुकान की सीढ़ी भी मत चढ़ों हिंदुओं ओर जो तुम पर थूके तुम उनपर थूको। ये भी पढ़ें: हेयर स्टाइलिस्ट के थूकने पर हंगामा: विधायक आकाश ने अधिकारियों से कहा- 48 घंटे में बंद करें जावेद हबीब के सैलून

इंदौर में करणी सेना ने खोला मोर्चा

जावेद हबीब के इंदौर में अलग-अलग जगहों पर करीब 10 सैलून हैं। शनिवार को आरएनटी मार्ग और विजय नगर स्थित सैलून पर करणी सेना के कार्यकर्तओं ने प्रदर्शन किया। वहीं करणी सेना इंदौर के अध्यक्ष ऋषि राज सिंह सिसोदिया ने जिला प्रशासन को खुली धमकी ही है। उन्होंने कहा कि अगर इंदौर में जावेद हबीब के नाम से कोई भी सलून सेंटर रविवार को खुला तो वो तोड़फोड़ करेंगे। जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी ये भी पढ़ें: अंडा बिरयानी पर कार्रवाई: जबलपुर रेलवे स्‍टेशन के स्टॉल संचालकों पर लगाया जुर्माना, वेंडरों को किया आरपीएफ के हवाले

विधायक आकाश ने दी थी चेतावनी

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का महिला के सिर पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार दोपहर को वीडियो जारी कर 48 घंटे के अंदर इंदौर के अंदर जावेद हबीब के नाम से संचालित होने वाली सभी हेयर कटिंग दुकान और ट्रेनिंग सेंटर को बंद करवाने की पुलिस कमिश्नर नगर निगम कमिश्नर कलेक्टर को चेतावनी दी थी। जावेद हबीब ने 2020 में भाजपा की सदस्यता ली थी। ये भी पढ़ें: केरवा डैम रोड पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts