Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केरवा डैम रोड पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण

भोपाल। केरवा डैम रोड पर शनिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। किसी ने बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें: भेड़ाघाट हादसा: सास के बाद बहू का शव स्वर्गदारी के पास चट्टानों के बीच मिला

विस्परिंग पाम कॉलोनी हुई घटना

साक्षी ढाबे से केरवा डैम को जाने वाले मार्ग पर स्थित विस्परिंग पाम कॉलोनी के सामने शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। वहां पर बनी पुलिया के किनारे लोगों ने युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। साथ ही शव के आसपास के क्षेत्र की भी खोजबीन की गई, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सकें। ये भी पढ़ें: बड़वानी में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, खुद ने भी की आत्महत्या

धारदार हथियार से रेता युवक का गला

रातीबड़ थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है। युवक लाल रंग की चेक की शर्ट और खाकी रंग की पेंट पहने था। उसने अंदर काले रंग का इनर भी पहन रखा था। किसी ने धारदार हथियार से युवक का गला रेता था। पुलिस ने राजधानी के सभी थानों के अलावा आसपास के जिलों में भी मृतक का फोटो और हुलिए की जानकारी भेज दी है। ये भी पढ़ें: अंडा बिरयानी पर कार्रवाई: जबलपुर रेलवे स्‍टेशन के स्टॉल संचालकों पर लगाया जुर्माना, वेंडरों को किया आरपीएफ के हवाले
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts