Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Karnataka News : बीजेपी नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

Follow on Google News
Karnataka News : बीजेपी नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
मंगलुरु। बेंगलुरु में 2023 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के पदाधिकारी अरुण कुमार पुथिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कथित अपराध को बेंगलुरु के एक होटल में उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब महिला पुथिला द्वारा शुरू किए गए एक हिंदू समर्थक आंदोलन में शामिल होना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला बाद में कई सोशल मीडिया साइट पर पदाधिकारी की फॉलोअर बन गई थी। दक्षिण कन्नड़ जिले में पुत्तुर में महिला पुलिस थाने में एक सितंबर को दर्ज की गई।

जानें पूरा मामला

प्राथमिकी के अनुसार, पुथिला ने महिला के भरोसे का फायदा उठाया और उसे बेंगलुरु शहर में स्थित एक लॉज में बुलाया, जहां उसने महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। इसके अलावा पुथिला ने महिला को ब्लैकमेल किया, उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी यह दावा करता था कि उसके पास उसकी ऐसी तस्वीरें, सेल्फी, ऑडियो और वीडियो है जिससे समाज में उसकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था

पुथिला ने 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। बाद में वह भाजपा में फिर से शामिल हो गए थे। इन आरोपों के जवाब में पुथिला ने कहा कि यह एक झूठी शिकायत है और वह इसकी तह तक जाएंगे तथा साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह साजिश उनके खिलाफ उनके राजनीतिक विरोधियों ने रची है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts