Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज:सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा ? कांग्रेस नेता के बयान से बढ़ी हलचल

कर्नाटक की राजनीति में अगले कुछ घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे के बयान के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और बल मिला है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान लगातार बैठकों और मंथन के जरिए अगले कदम की रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है।
सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा ? कांग्रेस नेता के बयान से बढ़ी हलचल

कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी के भीतर नए नेतृत्व और मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस नेताओं की लगातार बैठकों और राज्यपाल से समय मांगने के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें और मजबूत हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में कर्नाटक की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

देशपांडे के बयान से बढ़ीं सियासी चर्चाएं

कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहले ही इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आलाकमान से किया वादा निभाने की बात कही है। देशपांडे के अनुसार विधायक चाहते थे कि सिद्धारमैया अपने पद पर बने रहें, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में है। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई। कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

Twitter Post

मंत्रियों की बैठकों ने बढ़ाया सस्पेंस

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद कई मंत्रियों ने भी संकेत दिए कि पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण चर्चाएं चल रही हैं। मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि उन्होंने अपनी चिंताएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि अगले दिन होने वाली बैठक के बाद स्थिति साफ हो सकती है। फिलहाल सभी नेता आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के भीतर बढ़ती गतिविधियों ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और हवा दे दी है।

आलाकमान लगातार कर रहा मंथन

दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठकों में कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई है। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव, परिषद चुनाव और मंत्रिमंडल फेरबदल जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार से अलग-अलग मुलाकात भी की। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी नेतृत्व बड़ा निर्णय ले सकता है।

ये भी पढ़ें: Kakoli Ghosh Resigns : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसद काकोली घोष ने संगठन के सभी पदों से दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मांगा समय 

सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को उस समय और बल मिला जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंप सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, यदि ऐसा होता है तो उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें: गाजा में बकरीद का हाल : जानवर ही नहीं बचे, महंगाई और जंग के बीच कुर्बानी बन गई नामुमकिन

सियासी गालियारों में हलचल 

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही हलचल ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह गर्मा दिया है। पार्टी के नेता लगातार बैठकों और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल फेरबदल और नेतृत्व परिवर्तन दोनों को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। कांग्रेस आलाकमान फिलहाल संतुलन साधने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts