Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली के निधन से सेलेब्स में शोक की लहर, भावुक पोस्ट कर कह रहे अलविदा; हिमांशी ने कहा- ‘बिग बॉस’ शापित जगह

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली के निधन से सेलेब्स में शोक की लहर, भावुक पोस्ट कर कह रहे अलविदा; हिमांशी ने कहा- ‘बिग बॉस’ शापित जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘कांटा लगा’ फेम और ‘बिग बॉस 13’ में जलवा बिखरने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इस खबर से उनके फैंस और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई। सोशल मीडिया पर लगातार सेलेब्स और फैंस अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

उनके दोस्त मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं सदमे में हूं, बहुत दुखी हूं। शेफाली की मुस्कान और उसकी पॉजिटिव एनर्जी हमेशा याद रहेगी।”

वहीं, राहुल वैद्य ने शेफाली की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह बहुत जल्दी चली गईं। करिश्मा तन्ना ने भी इस खबर पर शोक जताया और कहा कि इस खबर से दिल भारी हो गया है। अब तक यकीन नहीं हो रहा। वहीं, मुनमुन दत्ता, किश्वर मर्चेंट और कुशाल टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर शेफाली को श्रद्धांजलि दी।

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने भी शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर सुनकर इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “जीवन बहुत नाजुक है। बस माफ कर दो और भूल जाओ।”

वहीं, कीकू शारदा ने लिखा, “यह चौंकाने वाला है! मैंने उनके साथ कुछ वेब शो में काम किया है। शेफाली, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा, ओम शांति।”

बिग बॉस- 13 के साथियों का इमोशनल पोस्ट

तहसीन पूनावाला ने लिखा कि शेफाली मेरी दोस्त थीं। बिग बॉस 13 में हमारे साथ थीं। पहले सिद्धार्थ शुक्ला और अब शेफाली ये यकीन करना मुश्किल है। वहीं, पारस छाबड़ा ने शेफाली के साथ तस्वीर साझा की और लिखा कि किसकी जिंदगी कितनी लंबी है, कोई नहीं जानता। इसके साथ ही, हिमांशी खुराना ने  दुख जताते हुए लिखा कि मुझे लगता है बिग बॉस वाली जगह शापित है।

हॉस्पिटल के बाहर टूटे नजर आए पति पराग

शेफाली के निधन की खबर के बाद पति पराग त्यागी पूरी तरह से टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी मां और बहन समेत कई सेलेब्स मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंचे। आरती सिंह अपने पति के साथ पहुंचीं, तो वहीं हिंदुस्तानी भाऊ भी कूपर हॉस्पिटल के बाहर भावुक नजर आए।

कौन थीं शेफाली जरीवाला

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला शेफाली वायरल म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ के बाद से लोगों में लोकप्रिय हुई। उनके बोल्ड मूव्स, स्ट्राइकिंग एक्सप्रेशन और एनर्जी को लोगों ने काफी पसंद आई। जिसके बाद उन्होंने मुझसे शादी करोगी, तमिल की हुडुगारु, रात्रि के यति, शैतानी रस्में जैसी कई फिल्मों में काम किया।  शेफाली ‘नच बलिए’ के ​​दो सीजन में भी नजर आईं। लोगों ने उन्हें ‘बिग बॉस 13’ में भी पसंद किया। वह दमदार परफॉर्मर और पॉजिटिविटी के लिए जानी जाती थीं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts