Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर में भीषण हादसा :NH-30 पर दो कारों की भिड़ंत, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कांकेर में NH-30 पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है और घायलों का रायपुर में इलाज जारी है।
NH-30 पर दो कारों की भिड़ंत, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।

    कहां और कैसे हुआ हादसा?

    यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, उड़कुड़ा गांव निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। रात करीब 11 बजे उनकी कार सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार से टकरा गई।

    बताया जा रहा है कि, दूसरी कार के चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    Twitter Post

    एक ही परिवार उजड़ गया

    इस भीषण हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई।

    मृतकों के नाम-

    1. कुंती नेताम (पत्नी, 50 वर्ष)
    2. मकतुला नेताम (बहन, 48 वर्ष)
    3. शगुनदास नेताम (दामाद, 53 वर्ष)
    4. वंश नेताम (7 साल का मासूम भांजा)
    5. दीना यादव (रिश्तेदार, 40 वर्ष)
    6. जहुरा जुरीं (रिश्तेदार, 50 वर्ष)

    इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

    घायल तीन लोगों की हालत नाजुक

    हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें शामिल हैं-

    1. मुकेश उसेंडी (45 वर्ष)
    2. उदित जुरीं (26 वर्ष)
    3. विश्वजीत नेताम (ड्राइवर, 25 वर्ष)

    प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और बेहतर उपचार देने की कोशिश की जा रही है।

    Featured News

    पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि, हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि, घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, कांकेर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

    Twitter Post

    जांच जारी, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग है। दूसरी कार का चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, तभी यह दर्दनाक टक्कर हो गई।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि, हादसे के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts