Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर में फिर 14 गौवंशों की दर्दनाक मौत,नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा

कानापोंड-लखनपुरी में शनिवार रात करीब 11 बजे हादसा, वाहन की तलाश जारी,गौवंशों के संरक्षण को लेकर उठे गंभीर सवाल,कांकेर जिले के कानापोंड (लखनपुरी) में शनिवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद 14 गौवंशों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना ने गौवंश संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
कांकेर में फिर 14 गौवंशों की दर्दनाक मौत,नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा

भूपेंद्र शांडिल्य,कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे पर एक बार फिर गौवंशों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। कानापोंड (लखनपुरी) के पास शनिवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद 14 गौवंशों को कथित तौर पर रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है और वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना ने गौवंश संरक्षण और खुले में छोड़े जा रहे मवेशियों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

14 गौवंशों की मौत से हड़कंप

कांकेर के कानापोंड (लखनपुरी) क्षेत्र में शनिवार रात हुए हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर मौजूद 14 गौवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी गौवंशों की मौत हो गई।

/img/129/1789295352794

ये भी पढ़ें: स्कूल का जर्जर गेट बना मौत का दरवाजा,7 साल के शिवम पर लोहे की गेट गिरने से हुई दर्दनाक मौत

हादसे के बाद वाहन की तलाश

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 14 गौवंशों को रौंदने वाला वाहन कौन सा था। फिलहाल वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

गौ संरक्षण व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद गौवंशों के संरक्षण को लेकर भी बहस तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि हाईवे और सड़कों पर खुले घूम रहे गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं हो पा रही है।

ये भी पढ़ें: छग के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, 3 विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग

नरेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गोठान योजना लाई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद राजनीतिक द्वेष के कारण गोठानों पर ताला लगा दिया गया। यादव ने हादसे के लिए सरकारी व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अपने पशुओं को खुला छोड़ने वाले गौ मालिक भी ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया व्यवस्था का भरोसा

भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि इस विषय में प्रशासन से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि गौवंशों के लिए व्यवस्था करने की बात प्रशासन के सामने रखी गई है और जल्द ही व्यवस्था किए जाने का भरोसा मिला है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में झमाझम बारिश का अलर्ट,रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिले प्रभावित

गौसेवक बोले,जरूरत पड़ी तो प्रशासन तक जाएंगे

गौसेवक विशाल गुप्ता ने कहा कि वे गौ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की घटना सामने आती है, वे कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन के पास जाते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि ऐसी घटना होने पर उन्हें भी सूचना दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: गरबा पंडाल में जाना है तो तिलक लगाएं, मूर्ति पूजा करें,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान से छिड़ी नई बहस

अब जिम्मेदारी तय करने की मांग

14 गौवंशों की मौत के बाद स्थानीय स्तर पर दो अहम सवाल खड़े हो गए हैं—पहला, हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कब होगी और दूसरा, हाईवे पर घूम रहे गौवंशों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था कब बनेगी। अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts