‘मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो बाबा जी!’ कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर तीखा पलटवार

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक बयान काफी विवादों में रहा था। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ महिलाओं और नई पीढ़ी के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ तक कह दिया था। कंगना के इस बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कंगना की शिक्षा, उनके बचपन और युवावस्था को लेकर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि किसी पूरी पीढ़ी या लोगों के समूह को इस तरह का नाम देना सही नहीं है। अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव की टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बाबा रामदेव पर तीखा पलटवार किया और कहा कि उन्हें उनके निजी जीवन या चरित्र पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
बाबा रामदेव ने कंगना से पूछे थे सवाल
कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा था कि कंगना ने कितनी पढ़ाई की है, उनका बचपन कैसा रहा और उनकी जवानी कैसी रही, इस बारे में भी सवाल किए जाने चाहिए। उन्होंने कंगना के पुराने बयानों और कथित कारनामों का भी जिक्र किया था। हालांकि, बाबा रामदेव ने कहा कि वह कंगना के निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को गलत बताते हुए कहा था कि किसी को इस तरह ‘गटर’ कहना सही सोच नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। बाबा रामदेव की इसी टिप्पणी पर अब कंगना ने जवाब दिया है।
उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी पर भड़की कंगना, कहा- भद्दे और अश्लील मजाक स्वीकार नहीं
कंगना ने कहा- मेरे निजी जीवन पर बात मत कीजिए
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को जवाब देते हुए उनके बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को उनके निजी जीवन, जवानी या बेडरूम से जुड़े विषयों पर टिप्पणी या अनुमान नहीं लगाना चाहिए। कंगना ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के निजी जीवन के बारे में अफवाहों और गॉसिप के आधार पर राय बनाना सही नहीं है। उन्होंने अपने जवाब में बाबा रामदेव से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया और मेडिकल दावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार का संदर्भ दिया। कंगना ने दावा किया कि उनके बारे में बातें अफवाहों पर नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें चरित्र पर ज्ञान देने से पहले सामने वाले को अपने आचरण पर भी नजर डालनी चाहिए।
आखिर कंगना ने ‘गटर जेनरेशन’ क्यों कहा था?
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने Gen Z और युवा महिलाओं को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। कंगना ने अपनी पोस्ट में उन महिलाओं पर सवाल उठाया था जो स्वतंत्र महिलाओं की जीवनशैली को अपनाना चाहती हैं, लेकिन इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों को स्वीकार नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा था कि एक स्वतंत्र महिला अपने फैसले खुद लेती है, अपने करियर पर काम करती है और अपने फैसलों की जिम्मेदारी भी खुद उठाती है। इसके बाद कंगना ने नई पीढ़ी की कुछ महिलाओं पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ युवा महिलाएं शराब, ड्रग्स और रिश्तों से जुड़ी आजादी को गर्व के साथ दिखाती हैं, लेकिन शिक्षा, करियर और जिम्मेदारी जैसे पहलुओं पर ध्यान नहीं देतीं। कंगना के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। कई लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे महिलाओं और युवा पीढ़ी के प्रति अपमानजनक बताया।
केतन हत्याकांड के लिए माता- पिता को दोष देना गलत... आज के युवा कई तरह की लाइफ जी रहे: कंगना रनौत
बयान पर बढ़ता गया विवाद
कंगना का बयान सामने आने के बाद विवाद लगातार बढ़ता गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके शब्दों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। इसी बीच बाबा रामदेव ने भी कंगना के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि किसी को ‘गटर’ कहना सही तरीका नहीं है। बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद अब कंगना ने भी पलटवार किया है। इससे दोनों के बीच बयानबाजी चर्चा में आ गई है।
कंगना के बयान पर सोशल मीडिया में बहस
इस पूरे विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भाषा, महिलाओं की स्वतंत्रता और नई पीढ़ी की सोच को लेकर बहस शुरू कर दी है। एक पक्ष का कहना है कि कंगना ने युवा पीढ़ी के एक हिस्से के व्यवहार पर सवाल उठाए थे। वहीं दूसरे पक्ष का मानना है कि किसी पूरी पीढ़ी या महिलाओं के एक समूह को अपमानजनक शब्द से संबोधित करना उचित नहीं है। कंगना पहले भी अपने बेबाक और विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रही हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।
फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं कंगना
कंगना रनौत सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। वह राजनीति में भी सक्रिय हैं और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना आखिरी बार ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने नर्स की भूमिका निभाई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब कंगना की अगली चर्चित फिल्म ‘क्वीन 2’ है। इस फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता है।
'Gen Z की रील्स देखकर उल्टी आ जाए...' CJP प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, पोस्ट में उठाए कई सवाल
विवाद अभी थमा नहीं
कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच शुरू हुई यह बयानबाजी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। एक तरफ कंगना अपने मूल बयान पर कायम नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने उनकी भाषा और टिप्पणी पर सवाल उठाए हैं।













