Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में युवक ने जहर खाकर दी जान:सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

गुना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक ने वीडियो बनाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपनी पत्नी को वीडियो और मैसेज भेजकर सास, साले और साले की पत्नी पर पत्नी को भड़काने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी के मायके जाने से था नाराज
युवक ने की आत्महत्या

गुना। मामला गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। युवक ने आत्महत्या से पहले पत्नी को वीडियो और मैसेज भेजकर परिवार के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और वीडियो, मैसेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का मामला

मामला गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय वल्लभ मीणा खेती करते थे। वर्ष 2018 में उनकी शादी साक्षी मीणा से हुई थी और दंपति का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

पत्नी के मायके जाने के बाद बढ़ा तनाव

करीब दस दिन पहले पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। वल्लभ ने पत्नी और बच्चे को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी तनाव के बीच शुक्रवार शाम उन्होंने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या से पहले पत्नी को भेजा वीडियो और मैसेज

आत्महत्या से पहले वल्लभ ने अपनी पत्नी को एक मैसेज और वीडियो भेजा। मैसेज में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को उनके खिलाफ भड़काया गया, जिससे वह उनसे और उनके बच्चे से बात तक नहीं कर पा रहे थे। वीडियो में भी उन्होंने अपनी सास, साले और साले की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और इन्हें अपने इस कदम के लिए जिम्मेदार बताया। इसके बाद वीडियो में वह जहरीला पदार्थ खाते हुए दिखाई देते हैं।

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस वीडियो, मैसेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts