Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kaali Poster Controversy: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट और LGBTQ का झंडा देख भड़के लोग, उठी फिल्ममेकर को अरेस्ट करने की मांग

Kaali Poster Controversy: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट और LGBTQ का झंडा देख भड़के लोग, उठी फिल्ममेकर को अरेस्ट करने की मांग
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 2 जुलाई को फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई द्वारा रिलीज किए गए फिल्म के पोस्टर में 'मां काली' को सिगरेट पीते दिखाया गया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। यूजर्स ने मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है और उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की जा रही है।

पोस्टर में LGBTQ का झंडा भी विवाद की वजह

फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में LGBTQ (lesbian, gay, bisexual, transgender, and questioning) का झंडा भी दिखाया गया है। जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #arrestleenamanimekalai

सोशल मीडिया पर लोग फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने पोस्टर में मां काली का अपमान किया है। कई लोग लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसके बाद से #arrestleenamanimekalai ट्रेंड कर रहा है। लीना मणिमेकलई पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है।

क्या कह रहे हैं यूजर्स?

एक यूजर ने लिखा, "हर रोज हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है। यह लोग हमारे सब्र की परीक्षा ले रहे हैं।" कुछ यूजर्स ने लीना से सवाल किया कि क्या वो दूसरे धर्म के भगवान को भी इस तरह से सिगरेट पीते हुए दिखा सकती हैं? यूजर्स होम मिनिस्ट्री से लेकर पीएमओ तक को टैग करके लीना को अरेस्ट करने की भी मांग कर रहे हैं। एक ने लिखा, "उन लोगों को अरेस्ट किया जाए जो लोग नफरत फैला रहे हैं।"

कनाडा फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च हुई फिल्म

फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि उनकी इस फिल्म को कनाडा फिल्म फेस्टिवल (Rhythms of Canada) में लॉन्च किया गया है। विवादित डाक्यूमेंट्री तमिल आर्ट कलेक्टिव और क्वीन समर इंस्टिट्यूट ने मिलकर बनाई है। ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस का खुलासा: वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं Kubbra Sait, करवाना पड़ा अबॉर्शन; बोलीं- होश में नहीं थी…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts