Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जूनियर एनटीआर ने फैंस को दिया नए साल पर तोहफा, जारी किया फिल्म 'देवरा' का नया पोस्टर; बॉलीवुड के इस खान के साथ मचाएंगे धमाल

Follow on Google News
जूनियर एनटीआर ने फैंस को दिया नए साल पर तोहफा, जारी किया फिल्म 'देवरा' का नया पोस्टर; बॉलीवुड के इस खान के साथ मचाएंगे धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क। आरआरआर फेम सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने जब से अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' का ऐलान किया है, तब से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। जूनियर एनटीआर की कोरटाला शिवा के साथ आने वाली फिल्म 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फिल्म में एनटीआर के अलावा सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद रिलीज डेट को लेकर कई अफवाहें सामने आ रहीं थीं, लेकिन अब फिल्म के एक्टर जूनियर एनटीआर ने नई झलक के साथ रिलीजिंग डेट भी अनाउंस कर दी है।

एनटीआर ने शेयर किया नया पोस्टर

टॉलीवुड एक्टर एनटीआर शिव कोराटाला द्वारा निर्देशित देवारा: पार्ट 1 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। एनटीआर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा – आप सभी को नया साल मुबारक हो। मुझसे अब इंतेजार नहीं हो रहा अपनी फिल्म देवरा के एक्सपीरियंस को शेयर करने का। मिलते हैं 8 जनवरी 2024 को।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जारी पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में एनटीआर समुद्र की लहरों के बीच नाव पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म दो पार्ट में होगी रिलीज

फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 5 अप्रैल 2024 को आ रहा है लेकिन अभी दूसरे पार्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म

बता दें कि, यह जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म होगी और इसके कुछ पोस्टर पहले भी जारी हो चुके हैं। फिल्म के पोस्टर्स में अब तक समुद्र को ही ज्यादातर बैकग्राउंड में दिखाया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी समुद्र से जुड़ी हो सकती है।

फिल्म का बजट 300 करोड़

मीडिया रिपDevara र्ट के अनुसार, फिल्म देवरा का ऐस्टीमेटेड बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं फिल्म में 150 करोड़ रुपए तो केवल वीएफएक्स (VFX) पर खर्च किए गए हैं। ये भी पढ़ें- Nana Patekar Birthday : 13 की उम्र में काम करने के लिए रोज 16 किमी चलते थे पैदल, क्यों एक्टर आज भी नहीं खाते मिठाई
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts