Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

JP Nadda in Jabalpur : बूथ समिति की बैठक के लिए रांझी पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM शिवराज साथ में मौजूद

JP Nadda in Jabalpur : बूथ समिति की बैठक के लिए रांझी पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM शिवराज साथ में मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार रात जबलपुर पहुंचे। यहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। एक तरफ जेपी नड्डा जबलपुर में कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हुए, वहीं आज उनके अलग-अलग कार्यक्रम हैं। चुनावी रणनीतिकार आनंद बर्नाड के सिविल लाइन स्थित घर पर नड्डा आज सुबह पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। यहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं के साथ आनंद बर्नाड के घर पर चाय नाश्ता किया और संगठन को लेकर चर्चा की। [caption id="attachment_31716" align="aligncenter" width="600"] बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबलपुर में भव्य स्वागत हुआ।[/caption]

रांझी पहुंचे जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने काफिले के साथ गुरुवार सुबह रांझी पहुंचे। यहां पर वे कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति की बैठक में शामिल हुए हैं।

BJP के वरिष्ठ नेता साथ में मौजूद

जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र विधायक अजय विश्नोई मौजूद हैं।

बूथ और यूथ पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा विधानसभा 2023 से पहले संगठन की भूमिका तय करने आए हैं। यही कारण है कि उनकी सुबह की शुरूआत बूथ बैठक से हुई  है। आज पूरा दिन बूथ, यूथ और संगठन को समर्पित रहेगा। जेपी नड्डा आज मंडल, विभिन्न मोर्चा और संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही शाम चार बजे वेटनरी में यूथ से कनेक्ट होने संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं जेपी नड्डा कई वर्तमान, पूर्व पदाधिकारियों और नेताओं के घर आत्मीयता भी दिखाने जाएंगे। [caption id="attachment_31721" align="aligncenter" width="623"] कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया।[/caption]

अद्भुत... निःशब्द हूं : जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा- "अद्भुत"...निःशब्द हूं, आत्मीयता से परिपूर्ण इस शानदार स्वागत और प्रेम को देखकर। आभार जबलपुर, कभी ना भूलने वाले इन पलों के लिए। ये भी पढ़ें- JP Nadda Bhopal Visit: भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज ने किया स्वागत; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts