Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जिम्मी चू फेब्रिक, प्री-ड्रेप स्टाइल और डिजाइनर कफ्तान साड़ी का दीपावली पर दिखेगा ट्रेंड

सेलेब्स फैशन से इंस्पायर्ड साड़ियां ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर की जा रहीं पसंद
Follow on Google News
जिम्मी चू फेब्रिक, प्री-ड्रेप स्टाइल और डिजाइनर कफ्तान साड़ी का दीपावली पर दिखेगा ट्रेंड

प्रीति जैन- शिफॉन जैसा फील और फेब्रिक में चमक, यह है जिम्मी चू साड़ी। लाइट वेट और फाइन वर्क की सॉफ्ट फील देती इन साड़ियों को इस साल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इंटरनेशनल ब्रांड नेम पर इसका नाम सुनकर कई बार लोग चौंक पड़ते हैं लेकिन इसी नाम से इस साड़ी को ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है। इस दिवाली यह साड़ी काफी ट्रेंड में रहने वाली है। वहीं इस दिवाली साड़ी को फ्यू जन लुक में पहनना चाहती हैं तो कफ्तान साड़ी भी डिजाइनर साड़ी कलेक्शन में शुमार है। साड़ी के साथ बेल्ट भी इसे अलग बनाता है।

हाल में नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी से लेकर कई एक्ट्रेस कफ्तान और फ्रंट धोती लुक स्टाइल साड़ी में नजर आईं। इसके अलावा साड़ी के साथ शॉर्ट कोट स्टाइल जैकेट का भी ट्रेंड देखा जा रहा है। इसमें साड़ी लुक सॉलिड होने पर जैकेट के ऊपर एम्बॉयडरी का काम होता है तो वहीं साड़ी पर सीक्वेंस वर्क होने पर कोट के बॉर्डर पर बारीक काम दिखता है।

जिम्मी चू साड़ी

इस जिम्मी चू साड़ी का फेब्रिक काफी कुछ शिफॉन जैसा फील देता है लेकिन इसके कपड़े में चमक होती है। कट दाना, सीक्वेंस, जरी का काम इस पर होता है। इसके साथ हैवी ब्लाउज होता है। इस तरह की साड़ियां 3500 रुपए की कीमत से शुरू हो रही हैं।

सीक्वेंस कफ्तान साड़ी

नेवी ब्लू कलर में सीक्वेंस कफ्तान साड़ी के साथ बेल्ट भी दिया जा रहा है। हाल में नोरा फतेही एक इवेंट के दौरान इस तरह की साड़ी में स्पॉट हुईं थीं। इस तरह की साड़ियों की कीमत 7000 रुपए से शुरू है।

प्री-ड्रेप धोती स्टाइल साड़ी

मलबरी फेब्रिक की प्री-ड्रेप साड़ी का स्टाइल फ्रंट से धोती जैसा है। फ्यू जन लुक की इस साड़ी को हाल में शिल्पा शेट्टी ने गणपति उत्सव के दौरान पहना था।

पोम-पोम से सजी चंदेरी

चंदेरी की साड़ी में ब्राइट कलर की विविंग साड़ी को फेस्टिव और वेडिंग लुक दोनों ही देती है। साड़ी के फ्रंट लुक के अलावा पल्लू कॉन्ट्रास्ट रखा गया है जिसमें फेब्रिक से बने पोम-पोम लगाए गए हैं।

फुशिया पिंक का अंदाज

फुशिया पिंक कलर काफी समय से ट्रेंड में बना हुआ है। सीक्वेंस वर्क से सजी डोला सिल्क में तैयार यह साड़ी में सॉलिड पैटर्न में पसंद की जा रही है।

नई साड़ियों का रहेगा ट्रेंड

इस बार मार्केट में जिम्मी चू साड़ी काफी ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा इस बार ऑर्गेंजा साड़ी भी ट्रेंड में रहेगी। वहीं कफ्तान साड़ी भी नया लुक देगी। -खुशबू पटेल, फैशन डिजाइनर

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts