Jharkhand News : झामुमो सांसद महुआ मांझी सड़क हादसे में घायल, महाकुंभ से लौटते समय ट्रक और कार की हुई टक्कर

Follow on Google News
Jharkhand News : झामुमो सांसद महुआ मांझी सड़क हादसे में घायल, महाकुंभ से लौटते समय ट्रक और कार की हुई टक्कर
लातेहारझारखंड के लातेहार जिले में बुधवार तड़के महाकुंभ से लौटने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गई और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।

बेटे-बहू के साथ प्रयागराज से रांची लौट रही थीं मांझी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना NH-75 पर होटवाग गांव के पास देर रात करीब ढाई बजे हुई। सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि दुर्घटना के बाद मांझी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया। मांझी प्रयागराज से अपने बेटे और बहू के साथ रांची लौट रही थीं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts