Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड : बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, 5 की मौत, तीन घायल

Follow on Google News
झारखंड : बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, 5 की मौत, तीन घायल
बोकारो (झारखंड)। झारखंड के बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। बोकारो जिले के दांतू गांव के पास एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगाया था जाम

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के पास हुआ। बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि 4 पहिया वाहन जाम में फंसे ट्रक से पीछे से टकरा गया। एसडीपीओ ने बताया कि चार पहिया वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 5 मृत अवस्था में थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से पहले सड़क पर एक और दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था।

हादसे में इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान सुंदरलाल सिंह (35), उनकी पत्नी धूपिया देवी (30), पुत्र कृष्ण कुमार (10) और पुत्री गुंजन कुमारी (7) के अलावा उसी गांव के सुजीत मुंडा (30) की मौत हो गई। इस दुर्घटना से पहले चटनिया मोड़ पर हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और उस पर लदे गोबर में दबकर पेटरवार प्रखंड के उतासारा निवासी सुख सागर नायक उर्फ देला नायक (50) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें- ‘पुष्पा 2′ स्क्रीनिंग मौत मामला : हैदराबाद की जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में काटनी पड़ी रात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts