Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jharkhand Election 2024 : झारखंड में BJP ने 2 और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें हेमंत सोरेन के खिलाफ किसे दिया टिकट

Follow on Google News
Jharkhand Election 2024 : झारखंड में BJP ने 2 और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें हेमंत सोरेन के खिलाफ किसे दिया टिकट
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमें दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उतारा है। वहीं टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की घोषणा की है।

देखें लिस्ट...

BJP ने 68 उम्मीदवारों की घोषणा की

झारखंड चुनाव में बीजेपी ने सभी 68 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बीजेपी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा गया है।

पहली लिस्ट...

क्र.सं. विधानसभा नाम (विधानसभा संख्या) प्रत्याशी का नाम
1 धनवार (28) श्री बाबूलाल मरांडी
2 राजमहल (1) श्री अनंत ओझा
3 बोरियो (अनु.ज.) (2) श्री लोबिन हेम्ब्रम
4 लिट्टीपाड़ा (अनु.ज.) (4) श्री बाबूधन मुर्मू
5 महेशपुर (अनु.ज.) (6) श्री नवनीत हेम्ब्रम
6 शिकारीपाड़ा (अनु.ज.) (7) श्री परितोष सोरेन
7 नाला (8) श्री माधव चंद्र महतो
8 जामताड़ा (9) श्रीमती सीता सोरेन
9 दुमका (अनु.ज.) (10) श्री सुनील सोरेन
10 जामा (अनु.ज.) (11) श्री सुरेश मुर्मू
11 जरमुंडी (12) श्री देवेंद्र कुंवर
12 मधुपुर (13) श्री गंगा नारायण सिंह
13 सारठ (14) श्री रणधीर कुमार सिंह
14 देवघर (अनु.जा.) (15) श्री नारायण दास
15 पोरेयाहाट (16) श्री देवेंद्रनाथ सिंह
16 गोड्डा (17) श्री अमित कुमार मंडल
17 महगामा (18) श्री अशोक कुमार भगत
18 कोडरमा (19) डॉ. (श्रीमती) नीरा यादव
19 बरकठा (20) श्री अमित कुमार यादव
20 बरही (21) श्री मनोज यादव
21 बरकागांव (22) श्री रोशन लाल चौधरी
22 हजारीबाग (25) श्री प्रदीप प्रसाद
23 सिमरिया (अनु.जा.) (26) श्री उज्जवल दास
24 बगोदर (29) श्री नागेंद्र महतो
25 जमुआ (अनु.जा.) (30) डॉ. मंजू देवी
26 गांडेय (31) श्रीमती मुनिया देवी
27 गिरिडीह (32) श्री निर्भय कुमार शहाबादी
28 बेरमो (35) श्री रवींद्र पांडेय
29 बोकारो (36) श्री बिरंची नारायण
30 चंदनकियारी (अनु.जा.) (37) श्री अमर कुमार बावरी
31 सिंदरी (38) श्रीमती तारा देवी
32 निरसा (39) श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता
33 धनबाद (40) श्री राज सिन्हा
34 झरिया (41) श्रीमती रागिनी सिंह
35 बाघमारा (43) श्री शत्रुघ्न महतो
36 बहरागोड़ा (44) डॉ. दिनेशनंद गोस्वामी
37 घाटशिला (अनु.ज.) (45) श्री बाबूलाल सोरेन
38 पोटका (अनु.ज.) (46) श्रीमती मीरा मुंडा
39 जमशेदपुर पूर्व (48) श्रीमती पूर्णिमा दास साहू
40 सरायकेला (अनु.ज.) (51) श्री चंपई सोरेन
41 चाईबासा (अनु.ज.) (52) श्रीमती गीता बालमुचु
42 मझगांव (अनु.ज.) (53) श्री बर्कुनवर गगराई
43 जगन्नाथपुर (अनु.ज.) (54) श्रीमती गीता कोड़ा
44 चक्रधरपुर (अनु.ज.) (56) श्री शशिभूषण समद
45 खरसावां (अनु.ज.) (57) श्री सोनाराम बोदरा
46 तोरपा (अनु.ज.) (59) श्री कोचे मुंडा
47 खूंटी (अनु.ज.) (60) श्री नीलकंठ सिंह मुंडा
48 खिजरी (अनु.ज.) (62) श्री राम कुमार पाहन
49 रांची (63) श्री सी.पी. सिंह
50 हटिया (64) श्री नवीन जयसवाल
51 कांके (अनु.जा.) (65) डॉ. जीतू चरण राम
52 मंडार (अनु.ज.) (66) श्री सनी टोप्पो
53 सिसई (अनु.ज.) (67) डॉ. अरुण उरांव
54 गुमला (अनु.ज.) (68) श्री सुदर्शन भगत
55 बिशुनपुर (अनु.ज.) (69) श्री समीर उरांव
56 सिमडेगा (अनु.ज.) (70) श्री श्रद्धानंद बेसरा
57 कोलेबिरा (अनु.ज.) (71) श्री सुजान जोजो
58 मनिका (अनु.ज.) (73) श्री हरिकृष्ण सिंह
59 लातेहार (अनु.जा.) (74) श्री प्रकाश राम
60 पांकी (75) श्री कुशवाहा शशि भूषण मेहता
61 डाल्टनगंज (76) श्री आलोक कुमार चौरेसिया
62 विश्रामपुर (77) श्री रामचंद्र चंद्रवंशी
63 छतरपुर (अनु.जा.) (78) श्रीमती पुष्पा देवी भुईंया
64 हुसैनाबाद (79) श्री कमलेश कुमार सिंह
65 गढ़वा (80) श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी
66 भवनाथपुर (81) श्री भानु प्रताप शाही

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग

  • चुनाव आयुक्त के मुताबिक, झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा।
  • झारखंड के चुनावी नतीजे भी महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को ही आएंगे।

झारखंड में 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ‘झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं।
  • पहली बार वोट देने वालों की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।

झारखंड में 24 जिलों की 81 सीटों पर वोटिंग

चुनाव आयोग ने झारखंड चुनाव पर कहा कि 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें से 44 सीटें सामान्य वर्ग की हैं तो एससी के लिए 9 सीटें और एसटी वर्ग के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं।

झारखंड में महागठबंधन को मिली थी जीत

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई, जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। महागठबंधन को 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलीं। ये भी पढ़ें- PM Modi Vadodara Visit : वडोदरा में भारत और स्पेनिश PM का रोड शो, टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का किया उद्घाटन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts