Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:ज्वेलरी शोरूम की सेल्सगर्ल पर ₹60 लाख की गड़बड़ी का आरोप, FIR दर्ज

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में स्थित रजत ज्वेलर्स की एक सेल्सगर्ल पर लाखों रुपए की ज्वेलरी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। शोरूम मैनेजमेंट ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Follow on Google News
ज्वेलरी शोरूम की सेल्सगर्ल पर ₹60 लाख की गड़बड़ी का आरोप, FIR दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में स्थित रजत ज्वेलर्स की एक सेल्सगर्ल पर लाखों रुपए की ज्वेलरी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। शोरूम मैनेजमेंट ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर तुकोगंज थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

     8 साल से काम कर रही थी आरोपी

    बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पिछले करीब आठ साल से ज्वेलरी कंपनी में काम कर रही थी। उसका काम डोर-टू-डोर जाकर ग्राहकों को ज्वेलरी दिखाना और बिक्री करना था।

    ऑडिट में सामने आई गड़बड़ी

    ज्वेलर्स मैनेजमेंट का दावा है कि नियमित ऑडिट के दौरान ज्वेलरी के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। जांच करने पर पता चला कि महिला करीब 50 से 60 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर गायब हो गई है।

    पुलिस जुटा रही सबूत

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

     पुलिस दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: इंदौर: रंगपंचमी गेर से पहले बड़ी साजिश नाकाम, मोबाइल-ज्वेलरी चोरी की योजना बना रहे 20 आरोपी गिरफ्तार

    आरोपी की तलाश में दबिश

    पुलिस की टीम आरोपी महिला की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यह भी सामने आएगा कि इस गड़बड़ी में कोई और शामिल है या नहीं।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts