भोपाल के गांधीनगर में बड़ा हादसा, 20 से 25 फीट नीचे गिरा डंपर; दो चालक गंभीर
भोपाल के गांधीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। 20 से 25 फीट की ऊंचाई से डंपर नीचे गिर गया। हादसे में डंपर चालक समेत दो वाहन चालकों की हालत गंभीर है।

भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक डंपर करीब 20 से 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में डंपर चालक और एक अन्य वाहन चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों चालकों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



















