नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार रात 12:30 बजे JEE Main 2025 सेशन 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसके साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की और JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ भी जारी किए हैं। इस साल जनवरी और अप्रैल सेशन को मिलाकर कुल 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
ओमप्रकाश बेहरा को मिली ऑल इंडिया रैंक-1
कोटा कोचिंग के स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा ने इस बार AIR-1 हासिल की है। उन्होंने जनवरी सेशन में भी 300 में से 300 अंक प्राप्त किए थे। ओमप्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय कोटा के कॉम्पिटिटिव माहौल और बेहतर गाइडेंस को दिया है।
24 टॉपर्स में से 22 लड़के
100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 स्टूडेंट्स में से 22 लड़के और 2 लड़कियां हैं। सबसे ज्यादा 7 छात्र राजस्थान से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 3-3, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुजरात से 2-2 और कर्नाटक व आंध्र प्रदेश से 1-1 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
| नं. |
उम्मीदवार का नाम |
राज्य |
| 1 |
मो. अनस |
राजस्थान |
| 2 |
आयुष सिंघल |
राजस्थान |
| 3 |
रजित गुप्ता |
राजस्थान |
| 4 |
सक्षम जिंदल |
राजस्थान |
| 5 |
अर्णव सिंह |
राजस्थान |
| 6 |
लक्ष्य शर्मा |
राजस्थान |
| 7 |
ओम प्रकाश बेहरा |
राजस्थान |
| 8 |
देवदत्त माझी |
पश्चिम बंगाल |
| 9 |
अर्चिस्मान नंदी |
पश्चिम बंगाल |
| 10 |
आयुष रवि चौधरी |
महाराष्ट्र |
| 11 |
दक्ष |
दिल्ली |
| 12 |
हर्ष झा |
दिल्ली |
| 13 |
श्रेयस लोहिया |
उत्तर प्रदेश |
| 14 |
सौरव |
उत्तर प्रदेश |
| 15 |
कुशाग्र बैंगाहा |
उत्तर प्रदेश |
| 16 |
सानिध्य सराफ |
महाराष्ट्र |
| 17 |
विषाद जैन |
महाराष्ट्र |
| 18 |
शिवेन विकास तोशनीवाल |
गुजरात |
| 19 |
आदित प्रकाश भागाडे |
गुजरात |
| 20 |
साई मनोगना गुथिकोंडा |
आंध्र प्रदेश |
| 21 |
बानी ब्रत माजी |
तेलंगाना |
| 22 |
हर्ष ए गुप्ता |
तेलंगाना |
| 23 |
वंगला अजय रेड्डी |
तेलंगाना |
| 24 |
कुशाग्र गुप्ता |
कर्नाटक |
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- “JEE Main Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- "Submit" पर क्लिक करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
JEE Advanced कटऑफ में बदलाव
इस बार JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ भी साथ में जारी की गई है। जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 93.10 पर्सेंटाइल, EWS के लिए 80.38, OBC के लिए 79.43, SC के लिए 61.15 और ST कैटेगरी के लिए 47.90 पर्सेंटाइल रखी गई है।
| कैटेगरी |
पर्सेंटाइल |
अभ्यर्थियों की संख्या |
| कहां से |
कहां तक |
| UR-ऑल |
100 |
93.1023262 |
97,321 |
| UR-PwD |
93.0950208 |
0.0079349 |
3,950 |
| EWS-ऑल |
93.0950208 |
80.3830119 |
25,009 |
| OBC-सभी |
93.0950208 |
79.4313582 |
67,614 |
| SC-ऑल |
93.0950208 |
61.1526933 |
37,519 |
| ST-ऑल |
93.0950208 |
47.9026465 |
18,823 |
फाइनल आंसर की में 11 बदलाव
फाइनल आंसर की में कुल 11 बदलाव किए गए हैं। इसमें 1 सवाल ड्रॉप किया गया, जिसके लिए सभी को पूरे 4 अंक दिए जाएंगे। 6 सवालों के उत्तर बदले गए हैं, जबकि 4 सवालों में दो विकल्पों को सही माना गया है। इससे पहले जनवरी सेशन की फाइनल आंसर की में भी 6 सवाल हटाए गए थे।
सेशन 2 में गड़बड़ी के आरोप
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद NTA पर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। छात्रों और एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब तक 21 सवालों के ड्रॉप होने की आशंका है। इस पर एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है कि इतने ज्यादा सवाल हटने से मेरिट और कॉम्पिटिशन पर असर पड़ेगा।
NTA ने दिया जवाब
NTA ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा कि, "हम पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा प्रक्रिया संचालित करते हैं। प्रोविजनल आंसर की पर छात्रों से मिली सभी आपत्तियों को गंभीरता से परखा गया और उसी आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की गई है।"
कब हुई थी परीक्षा?
JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित हुई थी। पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning) की परीक्षा 9 अप्रैल को एक ही शिफ्ट में हुई। इस सेशन में 10.61 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और करीब 9.92 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
ये भी पढ़ें- Indian Railway Jobs 2025 : रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 9900 ALP पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें जरूरी जानकारी