Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत का दबदबा : जय शाह ने संभाला ICC चेयरमैन का पद, जानें अब तक किन भारतीयों को मिल चुकी है जिम्मेदारी

Follow on Google News
भारत का दबदबा : जय शाह ने संभाला ICC चेयरमैन का पद, जानें अब तक किन भारतीयों को मिल चुकी है जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स। जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वह निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए और ICC के इतिहास में सबसे कम उम्र (36 वर्ष) में यह पद संभालने वाले पहले व्यक्ति बने। इससे पहले वह 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

ग्रेग बार्कले की जगह ले रहे हैं जय शाह

बता दें ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो गया। जय शाह आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की जगह ले रहे हैं। बार्कले लगातार दो बार आईसीसी के चेयरमैन रहे। आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले ने अब तक 4 साल पूरे कर लिए हैं। जय शाह को 2019 में बीसीसीआई सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जय शाह ने लगभग 6 सालों तक BCCI में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही वह जनवरी 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी चुके गए थे।

शाह सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने

इस नियुक्ति के साथ ही 36 साल की उम्र में जय शाह ICC के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं। बता दें कि जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है।

ICC पहुंचने वाले 5वें भारतीय हैं जय शाह

जय शाह आईसीसी पहुंचने वाले पहले नहीं बल्कि पांचवें भारतीय हैं। इससे पहले कुल चार और भारतीय आईसीसी पहुंच चुके हैं। जगमोहन डालमिया पहले भारतीय थे जिन्होंने ICC अध्यक्ष का पद संभाला था। वह 1997 से 2000 के बीच आईसीसी के अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद भारतीय राजनेता शरद पवार ICC पहुंचे थे। शरद पवार ने 2010 से 2012 तक ICC अध्यक्ष के रूप में काम किया था। इससे पहले वह 2005 से 2008 तक BCCI के अध्यक्ष भी रहे थे। भारतीय उद्योगपति और चेन्नई सुपर किंग्स के सह-मालिक एन श्रीनिवासन ने ICC चेयरमैन के रूप में सेवा दी। उन्होंने 2014 से 2015 के बीच आईसीसी चेयरमैन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद शशांक मनोहर ICC जाने वाले चौथे भारतीय बने, उन्होंने 2015 से 2020 तक आईसीसी चेयरमैन के रूप में काम किया। अब जय शाह इस लिस्ट में जुड़ने वाले पांचवें भारतीय बनेंगे। अब जय शाह इस सूची में जुड़ गए हैं। उन्होंने ICC अध्यक्ष के रूप में 1 दिसंबर 2024 से कार्यभार संभाल लिया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts