नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला को चुना विधायक दल का नेता, एलजी के सामने कल पेश करेंगे दावा
चार निर्दलियों के समर्थन से अकेले हासिल किया बहुमत का आकड़ा

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला को गुरुवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नई सरकार के गठन के लिए 10 अक्टूबर को विधायक दल की बैठक हुई। हालांकि, अब्दुल्ला के नाम पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की सहमति पहले से ही थी। यह बैठक महज एक औपचारिकता के तहत रखी गई थी।
13 या 14 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ
इंडिया गठबंधन का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को LG मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा और सरकार गठन का दावा पेश करेगा। शपथ ग्रहण समारोह 13 या 14 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। राज्य की कोई भी डिप्टी सीएम नहीं होगा। इसके साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस की सहयोगी पार्टी कांग्रेस को डिप्टी स्पीकर का पद मिलने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला है।





















