Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Follow on Google News
श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दाचीगाम जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। दाचीगाम, शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से आमना-सामना तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts