Jammu-Kashmir : राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में राजौरी के कालाकोट के टाटापानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के एक वन क्षेत्र की घेराबंदी और तलाश अभियान के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार शाम मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
कालाकोट इलाके में आतंकी घिरे
सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कालाकोट इलाके के ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की सोमवार को घेराबंदी की थी। आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में सैनिकों पर गोलीबारी की जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। देखें VIDEO





















