Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चिनाब ब्रिज उद्घाटन पर उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिले

Follow on Google News
चिनाब ब्रिज उद्घाटन पर उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिले
जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने मंच से पुराने किस्से याद करते हुए कहा कि रेल परियोजनाओं के कई अहम मौकों पर उन्हें पीएम के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “पहली बार जब अनंतनाग का उद्घाटन हुआ और बनिहाल टनल खुली, तब भी मैं साथ था। 2014 में कटरा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन में भी आप मेरे साथ थे। आज फिर एक ऐतिहासिक मौके पर हम साथ हैं।”

“पहले राज्य का सीएम था, अब यूटी का हूं”

उमर अब्दुल्ला ने अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर कहा कि तब मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री था, अब मैं एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) का मुख्यमंत्री हूं। यह थोड़ा डिमोशन जैसा लगता है, लेकिन मुझे भरोसा है कि आपके ही हाथों जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा मिलेगा। उनकी इस बात पर पीएम मोदी मुस्कुराते नजर आए।

अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद

उमर अब्दुल्ला ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की नींव 1984 में रखी गई थी, जिसे अटल जी ने राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देकर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, “अंग्रेज भी कश्मीर को रेल से जोड़ने का सपना देख चुके थे, लेकिन वह सपना आज आपके हाथों पूरा हुआ है। इसके लिए मैं आपका और अटल जी दोनों का धन्यवाद करता हूं।”

“अब सेब-चेरी जल्दी पहुंचेंगे, लूट से राहत मिलेगी”

उमर ने चिनाब ब्रिज के महत्व को समझाते हुए कहा कि इससे कश्मीर का संपर्क जम्मू से और बेहतर होगा। उन्होंने कहा- जब जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो जाता है, तो हवाई किराए बढ़ जाते हैं और व्यापारी लूटते हैं। इस पुल से अब माल और यात्री सस्ते और तेज़ तरीके से यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कश्मीर के सेब, चेरी जैसे फल जल्दी से मार्केट तक पहुंच सकेंगे, जिससे किसानों को फायदा होगा।

“विकसित भारत के विजन को जम्मू-कश्मीर में भी मिलेगा बल”

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की कई परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर में तेज़ी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने बताया-
  • जम्मू और श्रीनगर की रिंग रोड परियोजना
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे
  • जम्मू-श्रीनगर फोरलेन निर्माण
  • जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट का विस्तार
उमर ने कहा कि आपका 'विकसित भारत' का नारा अब जम्मू-कश्मीर में भी ज़मीन पर उतर रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि यह प्रदेश एक बार फिर तरक्की की राह पर अग्रसर होगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts