Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024 : भाजपा की नई लिस्ट जारी, 44 की जगह सिर्फ 15 उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को दो बार कैंडिडेट की लिस्ट जारी की। दूसरी बार जारी की गई लिस्ट में पहले फेज के 15 प्रत्याशियों का नाम है। इससे पहले पार्टी ने सुबह 10 बजे 44 नामों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने 2 घंटे के अंदर ही अपने सोशल मीडिया हैंडल X से लिस्ट डिलीट कर दिया था।
पहली लिस्ट में 3 फेज के 44 प्रत्याशियों के नाम थे। पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। लेकिन, इनमें 3 चर्चित चेहरों का नाम नहीं था। लिस्ट में दो पूर्व डिप्टी CM निर्मल सिंह और कविंद्र गुप्ता का नाम नहीं था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम इस लिस्ट से गायब था।
भाजपा की नई लिस्ट
सुबह जारी की गई लिस्ट, जो ली वापस
पहले फेज के लिए उम्मीदवारों के नाम
दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों के नाम
तीसरे फेज के लिए उम्मीदवारों के नाम
तीन चरणों में होगी वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।




















