Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी :हवा में फंसे 300 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी आने से करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। रोपवे के केबिन अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई। सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Follow on Google News
हवा में फंसे 300 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी

जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी आने के बाद करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। रोपवे के केबिन अचानक रुकने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई पर्यटक डर के कारण चीखने-चिल्लाने लगे। घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

खराब मौसम बना रेस्क्यू में चुनौती

गुलमर्ग में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गुलमर्ग गोंडोला की क्यूआरटी टीम पहले से मौजूद थी, इसलिए राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। हालांकि, लगातार खराब मौसम और बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। बचाव दल सीढ़ियों की मदद से हर केबिन तक पहुंच रहा है।

Twitter Post

कई घंटों बाद निकाले गए ज्यादातर पर्यटक

रेस्क्यू टीमों ने कई घंटों की मेहनत के बाद ज्यादातर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रशासन का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किया बयान

उमर अब्दुल्ला के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला केबल कार सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और ट्रेंड टीमें फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं। बयान में कहा गया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Breaking News

टेक्निकल टीम के मुताबिक, रोपवे का केबल सिस्टम पूरी तरह मजबूत है और अब तक किसी तरह के नुकसान या हादसे की सूचना नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर केबल को खींचने वाले मोटर्स को बंद कर दिया गया है।

गुलमर्ग पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात भी गुलमर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। गुलमर्ग गोंडोला देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts