Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकी घिरे; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकी घिरे; सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के मार्टा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान फायरिंग शुरू हो गई।

डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने दी जानकारी

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि, "गोलीबारी जारी है और इलाके को घेर लिया गया है।" पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीम ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है।

पिछले हफ्ते भी हुई थी तीन मुठभेड़

  • 24 मार्च से कठुआ जिले के सनयाल इलाके में ऑपरेशन चल रहा है। इस दौरान तीन मुठभेड़ हो चुकी हैं।
  • 27 मार्च को एक मुठभेड़ में दो आतंकी और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।
  • पंजतीर्थी मंदिर के पास भी तीन आतंकवादी पुलिस से भिड़े थे।

राइजिंग स्टार कोर कर रही ऑपरेशन की अगुआई

  • भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
  • 1 अप्रैल को एक और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
  • मार्च के अंत में कठुआ जिले में हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकी और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।

इलाके में हाई अलर्ट जारी

पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकियों की घुसपैठ और गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा बल लगातार अलर्ट पर हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts