Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, राजौरी के कालाकोट इलाके में घेराबंदी की

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, राजौरी के कालाकोट इलाके में घेराबंदी की
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे आतंकवादियों को ढूंढने के लिए बुधवार को (दूसरे दिन) भी तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि तलाश अभियान के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं।

आतंकियों के जंगल में छिपे होने की आशंका

बसंतगढ़ के पाथी नाला खानेड़ इलाके में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां मंगलवार की देर रात आतंकवादियों का एक समूह दिखाई दिया था। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी अभी भी जंगल में छिपे हैं और उन्हें मार गिराने के उद्देश्य से सुबह घेराबंदी बढ़ाने के लिए और अधिक सुरक्षा बलों को भेजा गया।

राजौरी के कालाकोट इलाके में एक आतंकवादी घायल

इस बीच, दो आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में दियार गाला जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकवादी घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी गुंडा गांव में सुरक्षा बलों के साथ हाल ही में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था, लेकिन वह भाग निकला था। अधिकारियों ने बताया कि दियार गाला में देखे गए दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है। ये भी पढ़ें- रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर, अब नहीं मिलेगा कोई भी मेडल, PM मोदी बोले- Today’s Setback Hurts…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts