🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

बक्सा खुला तो निकला प्रेमी! जालौन में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, पकड़े जाने पर हुई लात-घूंसों से पिटाई

उत्तर प्रदेश के जालौन में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। कालपी के मैनपुर गांव में महिला से मिलने पहुंचा युवक कथित तौर पर घर में रखे बड़े बक्से में छिपा मिला। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और महिला के साथ दोनों को गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Follow on Google News
बक्सा खुला तो निकला प्रेमी! जालौन में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, पकड़े जाने पर हुई लात-घूंसों से पिटाई
जालौन में प्रेम-प्रसंग का अजीब मामला

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कालपी क्षेत्र के मैनपुर गांव में एक युवक कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घर में युवक की तलाश शुरू कर दी।

बड़े बक्से में छिपा मिला युवक

परिजनों ने जब घर की तलाशी ली तो युवक कहीं नजर नहीं आया। तलाश के दौरान कमरे में रखा एक बड़ा बक्सा दिखाई दिया। बक्सा खोला गया तो युवक उसके अंदर छिपा मिला। युवक के बक्से से बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि लोगों ने युवक की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई की।

महिला और युवक को गांव में घुमाने का आरोप

आरोप है कि युवक की पिटाई के बाद भी मामला नहीं रुका। महिला और युवक दोनों को पकड़कर गांव में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके पीछे मौजूद रहे। घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

crime news

पति की मौत के बाद बढ़ी नजदीकियां

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद महिला की जान-पहचान गांव के ही एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक महिला के घर आता-जाता था और उसके राशन व अन्य घरेलू खर्चों में आर्थिक मदद भी करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी संबंध बनने की बात सामने आई।

घटना के बाद पंचायत की भी चर्चा

बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में पंचायत भी बैठी। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र दिए जाने की जानकारी नहीं है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि निजी विवाद के मामले में भीड़ को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मारपीट और सार्वजनिक रूप से किसी को अपमानित करना भी कानूनी कार्रवाई का विषय हो सकता है।

पुलिस ने क्या कहा?

कालपी कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts