जाह्नवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 : रिया सिंघा ने पहनाया क्राउन, ताप्ती-श्रेया रहीं रनर अप

जाह्नवी मल्होत्रा ने रचा इतिहास
प्रतियोगिता का खिताब जाह्नवी मल्होत्रा ने अपने नाम किया। जीत के बाद जाह्नवी ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने दिन-रात मेहनत की है। अब मेरा अगला लक्ष्य मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं मिस यूनिवर्स बनती हूं तो केवल मॉडलिंग और बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहूंगी, बल्कि समाज के लिए भी काम करूंगी।
ताप्ती ठाकुर और श्रेया बेड़ियां बनीं रनरअप
प्रतियोगिता में ताप्ती ठाकुर को फर्स्ट रनरअप और श्रेया बेड़ियां को सेकंड रनरअप चुना गया। दोनों ने भी मंच पर अपने हुनर, आत्मविश्वास और स्मार्टनेस से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। ताप्ती ने कहा कि यह शुरुआत है, अब हमारी मंज़िल मुंबई है। वहां हम ब्रांड्स के साथ काम करेंगे और अपनी स्किल्स को और निखारेंगे।"
दर्शकों में दिखा उत्साह
होटल एम्पायर में आयोजित यह इवेंट रातभर चला और इसमें बड़ी संख्या में दर्शकों ने शिरकत की। पूरे आयोजन में प्रतिभागियों ने वॉक, टैलेंट राउंड और सवाल-जवाब के जरिए खुद को साबित किया। हर राउंड में उन्हें जूरी के कठिन सवालों का जवाब देना पड़ा और हर बार उन्होंने अपनी सोच और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।
[embed]https://www.youtube.com/watch?v=3v7HmnFrgYs[/embed]ये भी पढ़ें- बिलासपुर में लकड़ी तस्करों का आतंक : डिप्टी रेंजर पर किया कुल्हाड़ी से हमला, जान बचाकर भागे वनकर्मी





















