जबलपुर में सड़क हादसा : डंपर ने बस को मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; कई घायल

Follow on Google News
जबलपुर में सड़क हादसा : डंपर ने बस को मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; कई घायल
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। लम्हेटाघाट चौक के पास डंपर ने मेट्रो बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि, कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसा कैसे हुआ यह अभी तक पता नहीं चल सका। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- गुजरात : खतरे के निशान के ऊपर बह रही नर्मदा नदी, जलस्तर बढ़ा; मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts