Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर फ्लाईओवर विवाद : उद्घाटन करने पहुंच गए कांग्रेसी, पुलिस ने खदेड़ा, प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

Follow on Google News
जबलपुर फ्लाईओवर विवाद : उद्घाटन करने पहुंच गए कांग्रेसी, पुलिस ने खदेड़ा, प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
जबलपुर में प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसका लोकार्पण अभी तक नहीं हो पाया है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता जबलपुर फ्लाईओवर पर पहुंच गए और प्रतीकात्मक रूप से इसका उद्घाटन करने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।

फ्लाई ओवर ब्रिज के लोकार्पण की मांग

कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपकर 4 दिन के भीतर फ्लाई ओवर ब्रिज के लोकार्पण की मांग की थी। कहा था कि करीब एक हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका। मार्च माह में लोकार्पण होना था, लेकिन जून आ गया। मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के बीच आपसी खींचतान चल रही है। श्रेय लेने की राजनीति के कारण अब तक इस फ्लाईओवर का विधिवत लोकार्पण नहीं हो पाया है।

4 दिन पहले कांग्रेस की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर 4 दिन के भीतर फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे जनता के साथ मिलकर इसका उद्घाटन कर देंगे। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ता फ्लाईओवर के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें खदेड़ दिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई, जिसका विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ये भी पढ़ें- भोपाल में बड़ा एक्शन : एयरपोर्ट के आसपास के 27 मैरिज गार्डन को नोटिस, उड़ान में बाधा बन रही लेजर लाइट
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts