Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : लार्डगंज में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
जबलपुर : लार्डगंज में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लार्डगंज में सोमवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, घटना बलदेवबाग नगर निगम जोन स्थित डिसिल्वा स्कूल के सामने की है। जहां एक युवक के मुंह से खून निकल रहा था। मृतक युवक रिक्शा चालक था, जिसकी पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो कुंडम का निवासी है। बताया जा रहा है कि ज्ञान सिंह हमेशा नशे में धुत रहता था।

हत्या की आशंका!

मृतक के शरीर से मिले गंभीर चोट के निशान से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- गुजरात में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला : महिला, उसके दो बच्चों और सास ने डैम में लगाई छलांग, पति और ससुर पर लगे गंभीर आरोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts