Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jabalpur Bus Accident : रामलला के दर्शन कर अयोध्या से महाराष्ट्र जा रही बस जबलपुर में पलटी, आठ लोग घायल; ड्राइवर पर केस दर्ज

Jabalpur Bus Accident : रामलला के दर्शन कर अयोध्या से महाराष्ट्र जा रही बस जबलपुर में पलटी, आठ लोग घायल; ड्राइवर पर केस दर्ज
जबलपुर। रामलला के दर्शन कर अयोध्या से वापस महाराष्ट्र लौट रही टूरिस्ट बस जबलपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पनागर थाना पुलिस ने सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज भिजवाया। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर को आ गई थी नींद की झपकी

जानकारी के मुताबिक, हादसा पनागर थाना के मातेश्वरी ढाबे के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। बताया जा रहा है कि, बस (MH 16 CD 4451) अयोध्या से आ रही थी। ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिस कारण से बस सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्ण वाहन चालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र अहमदनगर में रहने वाले करीब 16 से 17 लोगों ने चार दिन पहले एक टूरिस्ट बस MH16 CD 4451 अयोध्या के लिए बुक करवाई थी। भगवान श्रीराम के दर्शन कर अयोध्या से सभी लोग वापस महाराष्ट्र अहमदनगर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही बस सोमवार की सुबह नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए पनागर के पास पहुंची, तभी मातेश्वरी ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।

पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी जानकारी

पनागर थाना पुलिस के मुताबिक, दीपक बाघ, शीतल बाध, अनीता और शुभांगी की हालत नाजुक है। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी महाराष्ट्र में जानकारी दे दी है। ये भी पढ़ें- ग्वालियर में एक ही परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, पुत्र के बाद पिता की भी मौत, मां की हालत गंभीर, साजिश, गलती और आत्महत्या के सवालों में उलझी पुलिस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts