Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

जबलपुर के रानीताल के पास लंबे समय से बंद BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री में बुधवार को जर्जर भवन तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुरानी ऊंची दीवार अचानक गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जबलपुर में BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत
जबलपुर में BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

जबलपुर। फैक्ट्री परिसर में पुराने कार्यालय और कर्मचारियों के आवास लंबे समय से बंद पड़े थे और जर्जर हो चुके थे। 10 से ज्यादा मजदूर पुराने निर्माण को तोड़ने का काम कर रहे थे। मदनमहल पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी रही।

पुराने निर्माण को तोड़ने के दौरान हादसा

फैक्ट्री परिसर में कार्यालय के साथ कर्मचारियों के लिए बनाए गए मकान भी लंबे समय से बंद थे। इन भवनों की हालत काफी खराब हो चुकी थी और इन्हें तोड़ने का काम चल रहा था। बुधवार सुबह मजदूर पुरानी इमारत को तोड़ रहे थे, तभी ऊंची दीवार अचानक भरभराकर नीचे गिर गई।

ये भी पढ़ें: हर सोमवार कलेक्टरों को देनी होगी जिले के कामकाज की रिपोर्ट, सीएम ने लॉन्च किया जन विश्वास अभियान पोर्टल

दीवार के नीचे दबे मजदूर

हादसे के समय परिसर में 10 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। दीवार गिरते ही कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए और दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहत-बचाव का काम शुरू किया गया।

Breaking News

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला। दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि रेस्क्यू टीम यह भी जांच कर रही है कि कोई अन्य मजदूर मलबे में तो नहीं दबा है।

ये भी पढ़ें: आसमान से भी ऊंची उपलब्धि! शक्ति शर्मा ने हासिल की टू-स्टार रैंक, पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनकर रचा इतिहास

बारिश से कमजोर हुई दीवार

मदनमहल थाना पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने का काम लंबे समय से चल रहा था। बुधवार को मजदूर भवन के ऊपर चढ़कर दीवार तोड़ रहे थे, तभी वह अचानक नीचे आ गिरी। प्रारंभिक जांच में लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम की मौजूदगी में परिसर के अंदर राहत और बचाव कार्य जारी रहा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts