Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर, 9 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के रीवा में खड्डा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह स्कूल बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में सीधी जिले के 9 लोग घायल हो गए। सभी मैहर से दर्शन कर लौट रहे थे। 8 घायलों की हालत स्थिर है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को झपकी आने से हादसे की आशंका है।
रीवा में स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर, 9 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के रीवा में सोमवार सुबह स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसा खड्डा टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसमें बोलेरो सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायल सीधी जिले के रहने वाले हैं और मैहर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। घायलों में 8 की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक की हालत गंभीर है।

मैहर से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग मैहर से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रीवा के खड्डा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी की स्कूल बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल बस सिंगरौली की है।

X Post

9 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

लव कुमार सोंधिया के मुताबिक, हादसे में रामजीत सोंधिया, प्रांशु सोंधिया, रानी सोंधिया, संगीता सोंधिया, हनुमान सोंधिया, उमेश तिवारी, रामवती मौर्य, निर्मला सोंधिया और मुन्नालाल सोंधिया घायल हुए हैं। कुल 9 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 8 घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर है।

Breaking News

ड्राइवर को झपकी आने से हादसे की आशंका

शुरुआती जानकारी में स्कूल बस के ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts