मदनमहल ट्रेन इटारसी से सुबह 8 से 9 बजे के बीच चलाने और गुरमखेड़ी में स्टॉपेज की मांग

सोहागपुर के यात्रियों और नागरिकों ने इटारसी-मदनमहल प्रस्तावित दैनिक यात्री ट्रेन क्रमांक 51673 का समय सुबह 8 से 9 बजे के बीच करने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और जबलपुर इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी। साथ ही गुरमखेड़ी स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग भी की गई है।
मदनमहल ट्रेन इटारसी से सुबह 8 से 9 बजे के बीच चलाने और गुरमखेड़ी में स्टॉपेज की मांग
सोहागपुर में डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मैनेजर को सौंपा गया।

सोहागपुर। इटारसी से मदनमहल के लिए प्रस्तावित दैनिक यात्री ट्रेन क्रमांक 51673 के संचालन समय को लेकर क्षेत्र के यात्रियों और नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से समय में परिवर्तन की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक, सोहागपुर को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन को इटारसी से प्रातः 8 से 9 बजे के बीच रवाना करने तथा गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई।

11.40 बजे चलाने से नहीं मिलेगा लाभ

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन क्रमांक 51673 इटारसी जंक्शन से प्रातः 11:40 बजे रवाना होकर मदनमहल पहुंचेगी। ट्रेन का सोहागपुर सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव प्रस्तावित है। यात्रियों का कहना है कि सुबह 11:40 बजे इटारसी से ट्रेन रवाना होने के कारण इसका अपेक्षित लाभ विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और उपचार के लिए जबलपुर जाने वाले मरीजों को नहीं मिल पाएगा।

/img/89/1786442793364

सुबह का समय होने से बढ़ेगा यात्रियों को लाभ

यात्रियों ने कहा कि यदि ट्रेन को सुबह 8 से 9 बजे के बीच इटारसी से रवाना किया जाता है तो नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों तक समय पर पहुंच सकेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल तक समय पर पहुंच पाएंगे। व्यापारियों को भी दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा जबलपुर के बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी सुबह की ट्रेन अधिक उपयोगी साबित होगी। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का संचालन समय ऐसा होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग इस नई यात्री रेल सेवा का व्यावहारिक रूप से लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें: प्लेन में बैठे थे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ, रनवे पर अचानक इंजन हुआ फेल

गुरमखेड़ी में ठहराव की भी मांग

ज्ञापन में गुरमखेड़ी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव निर्धारित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है। यात्रियों के अनुसार गुरमखेड़ी और आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आवागमन के लिए रेल सेवा पर निर्भर हैं। यहां ठहराव मिलने से बड़ी संख्या में ग्रामीण यात्रियों को इटारसी, सोहागपुर, नर्मदापुरम और जबलपुर की ओर आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों एवं नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से क्षेत्र की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन क्रमांक 51673 का इटारसी से प्रस्थान समय प्रातः 8 से 9 बजे के बीच निर्धारित करने तथा गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है।

नगर कांग्रेस कमेटी ने भी ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्र के यात्री एवं नागरिक उपस्थित रहे। इसी सिलसिले में  नगर कांग्रेस कमेटी ने भी स्टेशन प्रबंधक को मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सोपा है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल गजेंद्र सिंह चौधरी धर्मदास बेलवंशी इरफान खान प्रतीक तिवारी कमलेश मालवीय अनंत तिवारी, भास्कर मांझी मोहन कहार आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: MP में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने कसी कमर! 3 स्तर के कंट्रोल रूम संभालेंगे मोर्चा, पंपिंग सेट, मशीनरी और राहत व्यवस्था तैयार

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts