PM मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन :नेहरू के 4398 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें कैसा रहा अब तक का सफर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून को उन्होंने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 26 मई 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद से अब तक उनका कार्यकाल 4399 दिनों का हो चुका है। इस तरह उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
कैसे टूटा पुराना रिकॉर्ड
जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक अलग-अलग कार्यकालों में देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने की कुल अवधि 4398 दिन थी। अब नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन चुनावों में मिली जीत के बाद इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम बनने का इतिहास रच दिया है।
लगातार तीसरा कार्यकाल और जनता का जनादेश
मोदी ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद संभाला है। उनका वर्तमान तीसरा कार्यकाल 9 जून 2024 से शुरू हुआ। यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र में लगातार जनसमर्थन का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग : बच्चे समेत 7 लोगों की मौत, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी
सोशल मीडिया पर पीएम का संदेश
रिकॉर्ड बनने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को लोकतंत्र की असली ताकत बताया और संस्कृत श्लोक साझा कर जनता का आभार जताया।
NDA की आज अहम बैठक
दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 22 राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता शामिल हुए। इस बैठक में विकसित भारत-2047 के रोडमैप, विकास परियोजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा की गई। साथ ही पीएम के रिकॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव भी पारित किया गया।
यह भी पढ़ें: ओ-जोन के 15 लाख लोगों को राहत! CM रेखा गुप्ता बोलीं- पुराने घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, नए निर्माणों पर रहेगी नजर
अब जानें मोदी सरकार में लिए गए प्रमख फैसले
मोदी सरकार के कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए, जिनमें डिजिटल इंडिया, GST, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 हटाना शामिल हैं। कोरोना काल में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया गया।
अंतरराष्ट्रीय सम्मान और बढ़ती पहचान
प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 31 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई देशों की संसद को संबोधित किया और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को मजबूत किया।
मोदी के 3 दौरे, जिसने बटौरी सुर्खियां
1. अचानक पाकिस्तान दौरा (2015)
25 दिसंबर 2015 को अफगानिस्तान से लौटते समय पीएम मोदी ने अचानक पाकिस्तान का दौरा किया। लाहौर में तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ ने उनकी अगवानी की। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में एक अप्रत्याशित कूटनीतिक मोड़ माना गया।
2014 में नई दिल्ली लौटने से पहले अचानक पाकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी
2. पंजाब में सुरक्षा चूक (2022)
5 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी का काफिला प्रदर्शनकारियों के कारण फ्लाईओवर पर करीब 15–20 मिनट तक फंसा रहा। इस घटना को देश की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक के रूप में देखा गया और यह राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बनी।
पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी, 9 पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की गई
3. पापुआ न्यू गिनी में अनोखा स्वागत (2023)
21 मई 2023 को पापुआ न्यू गिनी दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारेपे ने पीएम मोदी के पैर छूकर स्वागत किया। यह घटना अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खूब चर्चा में रही और भारत की बढ़ती वैश्विक कूटनीतिक साख के रूप में देखी गई।
पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए तो तस्वीर दुनियाभर में वायरल हुई थी
3. सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल
नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं। उनके X (ट्विटर) पर 10.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे इस सूची में बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प जैसे वैश्विक नेताओं के साथ शीर्ष श्रेणी में आते हैं।











