Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब जरूरी होगा E-Aadhaar वेरिफिकेशन, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक; आम यात्रियों को मिलेगा फायदा

Follow on Google News
तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब जरूरी होगा E-Aadhaar वेरिफिकेशन, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक; आम यात्रियों को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण (E-Aadhaar Authentication) को अनिवार्य करने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह नया सिस्टम इस महीने के अंत तक लागू किया जा सकता है। यह नया सिस्टम आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद करेगा और एजेंट्स तथा बॉट्स के जरिए की जा रही फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाएगा।

आधार से लिंक होगा IRCTC अकाउंट

रेल मंत्री ने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने के बाद, केवल आधार से सत्यापित यूजर्स को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति दी जाएगी।
  • बॉट्स और ऑटोमेटेड टूल्स से टिकट बुकिंग रुकेगी।
  • असली और जरूरतमंद यात्री कन्फर्म टिकट पा सकेंगे।
  • तत्काल टिकट बुकिंग की गड़बड़ियों और दलाली पर अंकुश लगेगा।

असली यात्रियों को ही मिलेगा कन्फर्म टिकट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने पोस्ट में लिखा- भारतीय रेलवे की नई प्रणाली से आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी। यह सिस्टम वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट पाने में मदद करेगा और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाएगा।

20 लाख संदिग्ध अकाउंट पकड़े गए

रेल मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में की गई जांच में लगभग 20 लाख संदिग्ध IRCTC अकाउंट्स सामने आए हैं। ये अकाउंट्स एजेंट्स द्वारा ऑटोमेटेड टूल्स के माध्यम से बनाए गए थे और इन्हें AI आधारित तकनीकों से ट्रैक कर जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन अकाउंट्स की आधार और अन्य दस्तावेजों से पुष्टि की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उन्हें ब्लॉक किया जाएगा।

13 करोड़ में सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट आधार लिंक्ड

IRCTC की वेबसाइट पर कुल 13 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं, लेकिन इनमें से केवल 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार से जुड़े हुए हैं। यानी लगभग 90% यूजर्स बिना पहचान सत्यापन के टिकट बुक करते हैं। रेलवे अब यह सुनिश्चित करेगा कि बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट में केवल आधार लिंक्ड अकाउंट्स को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति हो। बाकी के 11.8 करोड़ अकाउंट्स की विशेष जांच की जाएगी। संदिग्ध पाए गए अकाउंट्स को स्थाई रूप से ब्लॉक किया जाएगा।

3.5 करोड़ फर्जी आईडी पहले ही हो चुकी हैं ब्लॉक

IRCTC ने पिछले एक साल में 3.5 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को पहचान कर ब्लॉक किया है। ये अकाउंट्स डिस्पोजेबल ईमेल एड्रेस के माध्यम से बनाए गए थे और इनसे टिकटिंग सिस्टम में भारी अव्यवस्था फैल रही थी। रेलवे ने इन्हें हटाकर प्लेटफॉर्म को अधिक फेयर और ट्रांसपेरेंट बनाया है।

काउंटर से बुकिंग में भी जरूरी होगा आधार वेरिफिकेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार, IRCTC काउंटर आधारित Tatkal Ticket Booking पर भी ई-आधार वेरिफिकेशन लागू करने की योजना बना रहा है। इससे बिचौलियों और एजेंटों के जरिए बुक होने वाली टिकटों पर रोक लगेगी और आम नागरिकों को बेहतर सेवा और निष्पक्षता मिलेगी। बुकिंग के पहले 10 मिनट में सिर्फ आधार लिंक्ड अकाउंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

अब क्या करें यात्री?

  • अगर आप नियमित यात्री हैं और तत्काल टिकट बुक करते हैं।
  • IRCTC अकाउंट को आधार से तुरंत लिंक करें।
  • बुकिंग के वक्त आधार OTP वेरिफिकेशन के लिए सही मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
  • बुकिंग प्रक्रिया तेज और आसान होगी, लेकिन सिर्फ असली यात्री ही लाभ उठा सकेंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts