Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान के नए सेना प्रमुख मेजर जनरल मौसावी की मिसाइल हमले में मारे जाने की खबर, इजरायल ने बताया सफल ऑपरेशन

Follow on Google News
ईरान के नए सेना प्रमुख मेजर जनरल मौसावी की मिसाइल हमले में मारे जाने की खबर, इजरायल ने बताया सफल ऑपरेशन
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक सैन्य कमांड पोस्ट पर मिसाइल हमला किया, जिसमें ईरान के नए सेना प्रमुख मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसावी की मौत हो गई। मौसावी को हाल ही में जनरल मोहम्मद बाघेरी की जगह चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया था। वे अभी कुछ ही दिनों पहले पदभार संभाल चुके थे।

हमले का ठिकाना : तेहरान के पास बना कमांड सेंटर

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बयान जारी कर बताया कि हमला तेहरान के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई-लेवल कमांड पोस्ट पर किया गया था। इस हमले को "सटीक और रणनीतिक ऑपरेशन" बताया गया है। IDF का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की तरफ से आ रहे खतरों और जवाबी हमलों की योजना के खिलाफ की गई है।

ईरानी सैन्य व्यवस्था को लगा झटका

मौसावी की मौत ईरान के लिए सैन्य स्तर पर एक बड़ा झटका है। वह ऐसे समय पर सेना की कमान संभाल रहे थे जब ईरान कई मोर्चों पर रणनीतिक दबाव झेल रहा है। इससे पहले भी कई IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) कमांडरों की हत्या की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन मौसावी जैसे शीर्ष अधिकारी की मौत बेहद अहम मानी जा रही है।

ईरान ने अब तक मौन साधा

इस पूरे मामले में ईरान सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई है और जवाबी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान इस हमले को लेकर जल्द ही राजनीतिक और सैन्य प्रतिक्रिया दे सकता है।

बढ़ता तनाव, क्या और बढ़ेगा टकराव?

इस घटना के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका है। इजरायल और ईरान के बीच पहले से ही सीधी लड़ाई के हालात बन रहे थे, और अब एक शीर्ष सैन्य अधिकारी की मौत ने हालात और नाज़ुक बना दिए हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts