Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विवादों में IPL एंकर साहिबा बाली ;पाकिस्तान की तारीफ और 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी, वीडियो वायरल

विवाद बढ़ने के बावजूद साहिबा बाली की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनकी चुप्पी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई हैं। वह फिलहाल आईपीएल 2026 में अपने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रोल में नजर आ रही हैं।
पाकिस्तान की तारीफ और 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी, वीडियो वायरल

आईपीएल 2026 के बीच स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली अपने दो पुराने वायरल वीडियो की वजह से विवादों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके दो अलग-अलग क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं इन वीडियों में से एक क्लिप में वह पाकिस्तान यात्रा के अपने अनुभव को अच्छा बताती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी क्लिप में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर आलोचना में फिल्म को प्रोपेगेंडा कहती नजर आ रही हैं। इन वीडियों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। हालांकि, इन वायरल क्लिप्स की कोई पुष्टि अब तक नहीं हुई हैं। 

क्या है विवाद की जड़

पहला वीडियो उनके किशोरावस्था के दौरान पाकिस्तान दौरे के अनुभव से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने वहां के लोगों को स्नेही और स्वागत करने वाला कहा। दूसरी क्लिप में एक पोडकास्ट के दौरान फिल्म को प्रोपेगेंड  बताती दिखी। इन दोनों बयानों को मिलाकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 

भड़के यूजर्स, जमकर लगाई क्लास...

कई यूजर्स ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय और भावनात्मक विषयों से जोड़ दिया। कुछ पोस्ट्स में पुराने आतंकी हमलों और कश्मीर से जुड़े घटनाक्रमों का हवाला देकर उनकी आलोचना की गई। इस वजह से मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भावनात्मक और राजनीतिक बहस में बदल गया, हालांकि आईपीएल कमेटी की तरफ से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें: संजीव गोयनका पर खुलकर बोले शमी ; हर मालिक को अपने खिलाड़ी से उम्मीद : उनका पजेसिव होना गलत नहीं...

अभी तक चुप हैं साहिबा

विवाद बढ़ने के बावजूद साहिबा बाली की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनकी चुप्पी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई हैं। वह फिलहाल आईपीएल 2026 में अपने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रोल में नजर आ रही हैं।

हाई-विजिबिलिटी का असर

आईपीएल जैसे बड़े मंच पर लगातार नजर आने से साहिबा बाली की पहचान तेजी से बढ़ी है। लेकिन इसी के साथ उनकी पुरानी टिप्पणियां भी ज्यादा पहचान में आ गई हैं। डिजिटल युग में अक्सर पुराने बयान फिर से सामने आकर नए संदर्भ में चर्चा का विषय बन जाते हैं, खासकर तब जब व्यक्ति किसी बड़े मंच से जुड़ा हो।

Breaking News

कौन हैं साहिबा बाली?

साहिबा बाली एक एक्टर, कंटेंट क्रिएटर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में यूके की डरहम यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया। इसके अलावा वह ऑक्सफोर्ड के सईद बिजनेस स्कूल से भी जुड़ी रही हैं।

कॉर्पोरेट सेक्टर से करियर की शुरुआत

करियर की शुरुआत उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर से की, जहां उन्होंने यूनिलीवर, जोमैटो और अनएकेडमी जैसी कंपनियों में काम किया। इसके बाद वह एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स मीडिया की ओर मुड़ीं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज जैसे लैला मजनू (2018), बार्ड ऑफ ब्लड (2019) और तनाव (2022) में भी काम किया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts