IPL 2025 : RCB के नए कप्तान के नाम का ऐलान, रजट पाटीदार संभालेंगे टीम की कमान

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है। आरसीबी ने गुरुवार को आयोजित एक समारोह में रजत पाटीदार को टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस दौरान टीम के निदेशक मो बोबट, मुख्य कोच एंडी फ्लावर और रजत पाटीदार मौजूद रहे।
ऐसा रहा आईपीएल करियर
- रजत ने 2021 में फ्रैंचाइजी में शामिल होने के बाद से तीन सत्रों के 27 मैचों में 85 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है।
- आरसीबी ने नवंबर में हुई मेगा नीलामी से पहले रजत को रिटेन किया था। वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे।
- 2022 में रजत ने एक शतक सहित 8 मैचों में 333 रन ठोके, जबकि 152.75 का स्ट्राइक रेट रहा।
- 2024 में भी रजत पाटीदार का बल्ला खूब बोला। उन्होंने 15 मैचों की 13 पारियों में 395 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा।
- घरेलू स्तर पर उन्होंने 20 ओवर की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सत्र में मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी की है।





















