Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवाओं की सुरक्षा के लिए इंस्टाग्राम ने उठाया नया कदम, अब अश्लील सामग्री डाली तो अपने आप हो जाएगी ब्लर

Follow on Google News
युवाओं की सुरक्षा के लिए इंस्टाग्राम ने उठाया नया कदम, अब अश्लील सामग्री डाली तो अपने आप हो जाएगी ब्लर
लंदन। युवाओं की सुरक्षा और यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए इंस्टाग्राम एक सराहनीय पहल शुरू करने जा रहा है। यह एक ऐसी सुविधा है जो मेसेज में आने वाली अश्लील सामग्री को खुद ही धुंधली कर देगा। ऐसे में यौन उत्पीड़न से भी बचा जा सकेगा। इस काम के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम AI की मदद लेगा। दरअसल, लंबे समय से इंस्टाग्राम और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म को देश और दुनिया के युवाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

मेसेज भेजकर अपराधी मांगते हैं अश्लील तस्वीरें : इंस्टाग्राम

गुरुवार को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म ने एक ब्लॉग में पोस्ट करते हुए कहा कि, वह यौन उत्पीड़न और फोटोज के दुरुपयोग की घटनाओं से निपटने और अपराधियों के लिए किशोरों से संपर्क करना कठिन बनाने के लिए कई उपायों का परीक्षण कर रहा है। इंस्टाग्राम ने कहा कि अपराधी सीधे मेसेज भेजकर अश्लील तस्वीरें मांगते हैं। इसे रोकने के लिए जल्द ही नग्नता संरक्षण सुविधा (nudity protection facility) का परीक्षण शुरू किया जा रहा है। यह सुविधा नग्नता वाली तस्वीरों को खुद से ही धुंधला कर देगी और लोगों को नग्न तस्वीरें भेजने से पहले दो बार सोचने के लिए प्रोत्साहित करेगी। बता दें कि यौन उत्पीड़न या 'सेक्सटार्टशन' में किसी व्यक्ति को अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन भेजने के लिए राजी करना और फिर पीड़ित को पैसे के लिए धमकी देना या सेक्स न करने पर तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देना शामिल है।

इंस्टाग्राम कम्युनिटी गाइडलाइन

  • किसी भी प्रकार की नफरत, भेदभाव या हिंसा को बढ़ावा न दें।
  • बच्चों का यौन शोषण या शोषण से जुड़ी सामग्री पोस्ट न करें।
  • दूसरों का सम्मान करें
  • यौन सामग्री या स्पष्ट भाषा का उपयोग न करें।
  • दूसरों को धमकाना, डराना या परेशान करना मना है।

इंस्टाग्राम को सुरक्षित रखें

  • इंस्टाग्राम के नियमों और शर्तों का उल्लंघन न करें।
  • गलत जानकारी या भ्रामक सामग्री पोस्ट न करें।
  • दूसरों के खातों को हैक करने या उनका उपयोग करने का प्रयास न करें।
  • स्पैम या बॉट का उपयोग न करें।

जिम्मेदारी के साथ पोस्ट करें

  • यदि आप किसी पोस्ट को लेकर अनिश्चित हैं, तो उसे पोस्ट न करें।
  • अपनी सामग्री के लिए जिम्मेदार रहें।
  • यदि आपको लगता है कि कोई पोस्ट कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहा है, तो उसे रिपोर्ट करें।

अपनी गोपनीयता को लेकर सावधान रहें

  • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और इसे किसी के साथ साझा न करें।
  • अजनबियों से सावधान रहें और उनसे अपनी जानकारी साझा न करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक रूप से पोस्ट न करें।

क्या होगा इंस्टाग्राम कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर ?

यदि आप कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करते हैं तो इंस्टाग्राम आपके खाते पर कार्रवाई कर सकता है। जैसे कि, आपकी सामग्री को हटा देना या फिर आपके खाते को डिलीट कर देना।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts